सिंधी युवा संगठन की वाहन रैली में गूंजे आयोलाल झूलेलाल के नारे
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। महासचिव राजा सोनी ने बताया सिंधी युवा संगठन और झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत समिति अजमेर के संयुक्त तत्वधान में चेटीचंड,नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर 18 मार्च बुधवार को दुपहिया हैलमेट वाहन रैली दोपहर 12:30 बजे से जतोई दरबार नगीना बाग से गंज स्थित सिंधी प्राचीन शिव मंदिर तक निकाली गई। संत महात्माओं ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
युवा संगठन के अध्यक्ष गौरव मिरवानी ने बताया कि सिंधी युवा संगठन की और से दुपहिया हैलमेट वाहन रैली में भाग लेने वाले सभी वाहन चालकों को निःशुल्क हैलमेट, जय श्री झूलेलाल वाली लाल साईं की टोपी, पताका (ध्वज) वितरित किए गए। वाहन रैली में सभी वाहन चालाकों के ने सफेद वस्त्र पहनकर भाग लिया। रैली का धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा जल सेवा, प्रसाद वितरण एवं जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया।
संस्थापक कुमार लालवानी ने बताया कि रैली जतोई दरबार नगीना बाग से दोपहर 12:30 बजे प्रारंभ होकर बजरंगगढ़ चौराहा, सुभाष उद्यान, सोनी जी की नसिया, आगरा गेट गणेश मंदिर,नया बाजार, गोल प्याऊ,चूड़ी बाज़ार,पोस्ट ऑफिस, गांधी बाजार, क्लॉक टावर, शिवाजी पार्क, जैन नमकीन, पड़ाव, केसर गंज सर्किल, पदमा डायरी, झूलेलाल चौक डिगी बाजार, प्लाजा सिनेमा रोड से मुड़ कर गिधवानी मार्केट, कवंडस पूरा, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, धान मंडी देहली गेट, गंज स्थित पूज्य सिंधी प्राचीन शिव मंदिर पर समाप्त हुई। मंदिर में सिंधी युवा संगठन के सभी पदाधिकारीयों का स्वागत किया गया।
संगठन के संरक्षक रमेश मोटवानी, जयकिशन पारवानी, तुलसी दास सोनी, हरीश बच्चानी, श्वेता शर्मा, जय बच्चानी, विजय हंसराजानी, भगवान सबलानी, रमेश खटवानी, हीरालाल सतवानी, श्याम पारवानी, राजेश गेहानी, विशाल शर्मा, राहुल ठारवानी, कबीर केवलानी,निखिल फुलवानी, हितेश गंगवानी, होतचंद हरवानी, हरीश टिलवानी, देवीदास साजनानी, भरत आलवानी,भरत सोमानी, होतचंद हरवानी, सोम्य खानचंदानी, जगदीश बच्चानी, तरुण लालवानी, रमेश टिलवानी, जितेन्द्र रंगवानी, दीपक निहलानी सहित कार्यक्रर्ता उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ