आयोलाल झूलेलाल के नारों के साथ मातृशक्ति ने निकाली शोभायात्रा
महिला सशक्तिकरण का अनूठा नजारा बना चेटीचंड का महिला जलूस
चेटीचण्ड पखवाडे़ के पांचवे दिन अजयनगर में हुए कार्यक्रम
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पूज्य झुलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा चलाये जा रहे चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव के पांचवें दिन चेटीचंड उत्सव पर भारतीय सिंधु सभा, अजय नगर इकाई द्वारा महारानी लाडी बाई मातृशक्ति जुलूस, जीवनदीप कॉलोनी विकास समिति, वैशाली नगर में कॉलोनी गार्डन में माता की चौकी एवं बहिराणा साहिब, आजाद नगर, कोटडा सोमेश्वर महादेव मन्दिर गार्डन बहिराणाा साहिब पूजन का आयोजन हुआ।
संयोजक सुनीता रमेश लखानी ने बताया कि इस बार 7वीं महारानी लाड़ीबाई मातृशक्ति शोभायात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें 16 झाकियां निकाली गई, जुलूस पूरी तरह से महिलाओं के द्वारा ही संचालित किया गया, जुलूस के पात्र महिलाएं ही रही, जुलूस के आगे छेज करते हुए आयो लाल झूलेलाल और वाह रे सिंधी वाह के नारे लगाते हुए महिलाओं ने शोभायात्रा का जमकर आनंद लिया।
भारतीय सिंधु सभा के उपाध्यक्ष और जुलूस के प्रभारी भगवान पुरुस्वानी ने बताया कि इस बार के जलूस में आकर्षक झांकियां सजाई गई, जिनमें प्रमुख रूप से शिव पार्वती, खाटूश्याम, हिंगलाज माता, घोड़े पर झूलेलाल, राधा कृष्ण की मन मोहक झाँकी आदि विभिन्न झांकियां सजाई है।
जिला मंत्री रमेश वल्लीरामानी ने बताया कि जलूस का विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों और बाजारों द्वारा आकर्षक द्वार बनाकर और पेय पदार्थ और खाद्य सामग्री वितरित कर स्वागत किया गया।
प्रदेश संत संपर्क प्रमुख मोहन तुलसियानी ने बताया कि जलूस को ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम महंत स्वरूपदास उदासीन, श्रीराम विश्वधाम महंत अर्जुनदास, निर्मलधाम दरबार स्वामी आत्मदास, प्रेम प्रकाश आश्रम वैशालीनगर स्वामी रामप्रकाश द्वारा राम पताका दिखाकर रवाना किया गया। भारतीय सिंधु सभा प्रत्येक आयोजन संत महात्माओं के आशीर्वाद और प्रेरणा से ही करती है।
जुलूस में सर्वश्री महेंद्र कुमार तीर्थानी, मनीष गुवालानी, रमेश वल्लीरामानी, निरंजन शर्मा, रमेश बालानी, मोहन लालवाणी, राम केसवाणी, शंकर सबनाणी, अर्जुन, राम बालवाणी, वासुदेव बच्चाणी, ललित चनवाणी आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।
जीवनदीप कॉलोनी विकास समिति, वैशाली नगर में
जानकारी देते हुए एमटी वाधवानी ने बताया कि जीवनदीप कॉलोनी विकास समिति, वैशाली नगर माता की चौकी एवं बहिराणा साहिब का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकार अशोक गाफिल व मण्डली द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। संयोजक हरीश होतचंदानी ने बताया कि माता की चोकी में श्रद्धालुओं को मन मोह लिया। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है...., रक्त त मुझे लाल ते पाणे पुरी कन्दो जैसे गाना की प्रस्तुतिया दी गई।
अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी व महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि पांच विभूतियों के नाम सम्मान दिया गया। अजय नगर में दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान ठाकुरदास नंदवानी, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान लक्ष्मी देवी होतचंदानी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान भीष्म देवजानी, भाउ हरिसुन्दर सम्मान रौशन पारवानी, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान हिमांशी दरियानी को स्मृति चिन्ह, जतोई दरबार द्वारा झूलेलाल की चित्र, माला भेट की गई। प्रारम्भ में सिन्धी में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। स्वामी द्ादूराम साहिब दरबार की ओर से तैयार झूलेलाल मूर्तियांें को स्मृति चिंह के रूप में दिया गया। सामूहिक छेज्, महाआरती के साथ भण्डारा प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर चौयत राम आहुजा, कन्हैयालाल समतानी, इन्द्र जीत टहलियानी, शंकर सबनानी, सुनील सोनी, नारायण दास नन्दवानी, राजेन्द्र भगतानी, आशा परचवानी, नानकी वाधवानी, सकुंतला सबलानी, दया भगवानी, पूजा साधवानी, रश्मि सकतानी, रोशन आसवानी, जगदीश अभिचंदानी, उपाध्यक्ष प्रकाश जेठरा, जी.डी. वृंदाणी, जयप्रकाशा मंघाणी, चन्द्रा थदाणी सहित क्षेत्र के युवा व मातृशक्ति उपस्थित रहे।
वहीं आजाद नगर, कोटडा सोमेश्वर महादेव मन्दिर गार्डन बहिराणाा साहिब पूजन का आयोजन हुआ। भगवान झूलेलाल की की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, बहिराणा साहिब के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
कल चेटीचंड पखवाडे़ के छठें दिन 18 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
सायं 6 बजे सिन्धु विकास समिति, चन्द्रवरदायी नगर द्वारा सामुदायिक भवन सी-ब्लॉक में “हिक शाम सिंधियत जे नाले” सांस्कृतिक जलसे का आयोजन होगा। संयोजक प्रकाश मूलचन्दाणी, अध्यक्ष चन्दर नावाणी एवं महासचिव रमेश एच. लालवाणी रहेंगे। पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर द्वारा सिन्धू भवन पर सिन्धी लाडा व गीत कार्यक्रम के संयोजक रेशमा भगताणी, भक्ति आहूजा, रेशमा मोटवाण्ी, रितू मेंघाणी रहेगीं।
शाम 7 बजे अजय नगर सिंधी समाज द्वारा ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, हिलटॉप में “सुहिणी शाम झूलण जे नाले” कार्यक्रम आयोजित होगा। संयोजक के. टी. वाधवानी, अध्यक्ष शंकर सबनाणी एवं सचिव चन्द्र भगत रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ