Ticker

6/recent/ticker-posts

लॉयन्स मल्टीपल काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल का अभिनंदन

लॉयन्स मल्टीपल काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल का अभिनंदन

लॉयन्स मल्टीपल काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल का अभिनंदन 

लॉयन्स मल्टीपल काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल का अभिनंदन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
लॉयन्स ईन्टरनेशनल के मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 के मल्टीपल काउंसिल के पूर्व चेयरमैन लॉयन कुलभूषण मित्तल का श्याम सुन्दर मंत्री के निवास स्थान पर स्वागत अभिनंदन किया गया । जिसमें लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी के पूर्व प्रान्तपाल श्याम सुन्दर मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, क्लब सचिव डा. निकित मदान, कोषाध्यक्ष मनीष बंसल, लॉयन सुरेश जांगीड., लॉयन शोभा मंत्री, लॉयन्स क्लब अजमेर के अध्यक्ष लॉयन अशोक जैन, संभाग प्रथम के संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग, अजमेर वेस्ट के लॉयन प्रदीप बंसल, लॉयन्स क्लब मकराना मार्बल सिटी के अध्यक्ष लायन अशोक कुमार अग्रवाल, सचिव लायन प्रकाश चौहान, पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन सूरज जैन, पूर्व अध्यक्ष लायन भरत कोचर एवं लॉयन महेन्द्र भाटी , लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी स्टार के अध्यक्ष लायन कमल मंत्री, लॉयन्स क्लब मंगलाना के सचिव लायन विकास मून्दड़ा ने माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया । 

इस अवसर पर मन्दसौर स्टार की अध्यक्ष सोनाली जैन, क्लब से वीडीजी द्वितीय की प्रत्याशी कविता मिंडा एवं लॉयन सीमा अरोड़ा भी उपस्थित रहे । निवर्तमान प्रान्तपाल लायन श्याम सुन्दर मंत्री ने वाइस एरिया लीडर एवं मल्टीपल काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, इंदौर का परिचय कराते हुए बताया कि हमारे लिए गौरव की बात है कि इस बार आप इन्टरनेशनल डायरेक्टर के प्रत्याशी हैं और हमें इनका सहयोग करना है । उन्होंने ने भी आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन दिया । सदस्यता वृद्धि कर लायंस परिवार को बढ़ाने की प्रेरणा दी और स्मृति चिन्ह देकर सभी सदस्यों को सम्मानित किया । क्लब सचिव डॉ निकित मदान ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ