Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी युवा संगठन : विशाल वाहन रैली आज

सिंधी युवा संगठन : विशाल वाहन रैली आज

सिंधी युवा संगठन : विशाल वाहन रैली आज

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। महासचिव राजा सोनी ने बताया सिंधी युवा संगठन और झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत समिति अजमेर के संयुक्त तत्वधान में चेटीचंड,नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर 18 मार्च बुधवार को दुपहिया हैलमेट वाहन रैली दोपहर 12:30 बजे से जतोई दरबार नगीना बाग से गंज स्थित सिंधी प्राचीन शिव मंदिर तक निकाली जाएगी। संत महात्मा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

युवा संगठन के अध्यक्ष गौरव मिरवानी ने बताया कि सिंधी युवा संगठन की और से दुपहिया हैलमेट वाहन रैली में भाग लेने वाले सभी वाहन चालकों को निःशुल्क हैलमेट,जय श्री झूलेलाल वाली लाल साईं की टोपी, पताका (ध्वज) वितरित किए जाएंगे। वाहन रैली में भाग लेने वाले सभी वाहन चालाकों के लिए ड्रेस कोड रखा गया है, वाहन चालकों को "शुभ्र वेश" यानी सफेद वस्त्र पहनकर रैली में भाग लेना होगा।

संस्थापक कुमार लालवानी ने बताया कि रैली जतोई दरबार नगीना बाग से दोपहर 12:30 बजे प्रारंभ होकर बजरंगगढ़ चौराहा, सुभाष उद्यान, सोनी जी की नसिया, आगरा गेट गणेश मंदिर,नया बाजार, गोल प्याऊ,चूड़ी बाज़ार,पोस्ट ऑफिस, गांधी बाजार, क्लॉक टावर, शिवाजी पार्क, जैन नमकीन, पड़ाव, केसर गंज सर्किल, पदमा डायरी, झूलेलाल चौक डिगी बाजार, प्लाजा सिनेमा रोड से मुड़ कर गिधवानी मार्केट, कवंडस पूरा, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, धान मंडी देहली गेट, गंज स्थित पूज्य सिंधी प्राचीन शिव मंदिर पर समाप्त होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ