पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने चेटीचंड शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । चेटीचंड पर निकलने वाली शोभायात्रा मार्ग का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने झूलेलाल धाम दिल्ली गेट से निरीक्षण शुरू किया। सभी अधिकारियों शोभायात्रा मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही जो कमियां आयोजन समिति द्वारा बताई गई थी। उन कमियों को दूर करने के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
![]() |
| जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन |
![]() |
| अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेंद्र कुमार मीणा |
चेटीचण्ड के अवसर पर 20 मार्च शुक्रवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के सुचारू व सफल संचालन के लिए मंगलवार को ज़िला प्रशासन द्वारा मेला कमेटी के पदाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया। यह जानकारी देते हुए चेटीचण्ड मेला कमेटी के संयोजक जयकिशन पारवानी ने बताया कि मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेंद्र कुमार मीणा व जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन ने झूलेलाल धाम पहुंच कर झूलेलाल भगवान व अखंड ज्योत के दर्शन किये व चेटीचण्ड मेले के विषय में जानकारी लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
एडिशनल एसपी (सिटी) हिमांशु जांगिड़, दरगाह थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी, गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह राठौड़, नगर निगम के सचिव, सहायक अभियंता, स्वास्थ्य निरीक्षक, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता, टाटा पावर, भारत संचार निगम लिमिटेड आदि विभागों के अधिकारियों के साथ ही चेटीचण्ड मेला कमेटी के पारस लौंगानी, महेश सावलानी, हीरानंद कलवानी, ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी, विजय हंसराजानी, जय कुमार सोनी आदि के साथ पूरे जलूस मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग में लटक रही बिजली टेलीफोन केबल वायर लाइनों को तुरंत 20 फीट ऊंचाई पर स्थापित करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिलाधीश शहर ने नगर निगम के अधिकारियों बचे हुए कार्य पेच वर्क, फेरो कवर बदलने आदि कार्यों को पूर्ण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।



0 टिप्पणियाँ