Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्ध मातृभूमि को हिन्द में जोड़ने का नई पीढी ले संकल्प : स्वामी रामप्रकाश

सिन्ध मातृभूमि को हिन्द में जोड़ने का नई पीढी ले संकल्प : स्वामी रामप्रकाश

सिन्ध मातृभूमि को हिन्द में जोड़ने का नई पीढी ले संकल्प : स्वामी रामप्रकाश

चेटीचण्ड पखवाड़े के चौथे दिन क्षेत्रों में रही झूलेलाल की धूम

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पूज्य झुलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा चलाये जा रहे चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव के चौथे दिन चेटीचंड उत्सव पर झूलण जी मौज, बहिराणा साहब, झूलेलाल सेवा समिति, अजमेर द्वारा झूलेलाल मंदिर, जेपी नगर, मदार, अजमेर पर पूजन अर्चना व चन्द्रप्रकाश भगत द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।

प्रेम प्रकाश आश्रम, वैशाली नगर के स्वामी रामप्रकाश ने आर्शीवचन देते हुये कहा कि हमारे पूर्वज सिन्ध को छोड़कर सनातन की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देश के विभिन्न प्रान्तों में बसे। हम सबका का अब दायित्व कि पंथों में जाने की बजाय सनातन धर्म का ज्ञान परिवार व युवाओं तक पहुंचावें। आदर्शनगर प्रेम प्रकाश आश्रम के दादा नारायणदास, स्वामी आत्मदास जतोई दरबार के भाई फतनदास ने भी आर्शीवचन दिए।

संयोजक पुष्पा साधवाणी ने बताया कि आराध्यदेव झूलेलाल की पंच महाज्योति समिति अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी, महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रकाश जेठरा ने प्रज्जवलित कर किया। मशहूर कलाकार भगत धर्मदास ने मुहिन्जी बेड़ अथई विच सीरते..., अज त झूलेलाल आयो पार पूजाइंतो देर न लाइन्दो दुखड़ा मिटाइन्दो झूलेलाल...., उहो हथ मथे करे...., अपनी प्रस्तुतियों में आराध्यदेव झूलेलाल की महिमा के भजन प्रस्तुत किये।

दुख भंजन हालाणी दरबार व द स्मार्ट अजमेरियन की ओर से बहिराणा साहब का आयोजन

कार्यक्रम संयोजक सोना धनवाणी ने बताया कि दुख भजन हालाणी दरबार श्रीनगर रोड पर क्षेत्र के निवास करने वाले परिवारों के साथ स्थानीय दुकानदारों ने सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की गई। मीना बच्चाणी व लाल बच्चाणी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

भजन व गीतों की प्रस्तुति कलाकार प्रकाश उदासी द्वारा प्रस्तुत किऐ गऐ। समारोह मंे सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत महासमिति के अध्यक्ष नरेन शाहणी भगत, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व पार्षद नरेश सत्यावना, पूर्व पार्षद चन्दन सिंह, प्रेम केवलरमानी, सुनीता भगताणी, रोमा ज्ञानी, हरीश बोराणी, के.जे.ज्ञानी, रूकमणी दरवानी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

पांच प्रतिभाओ का हुआ सम्मान -

समारोह समिति के लाल नाथाणी ने बताया कि जेपी नगर, मदार में दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान आत्माराम शर्मा, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान पुष्पा साधवानी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान घनश्याम सोनी, भाउ हरिसुन्दर सम्मान गंगाराम लीलानी, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान कुन्ती परलानी को स्मृति चिन्ह, जतोई दरबार द्वारा झूलेलाल की चित्र, माला भेट की गई। प्रारम्भ में सिन्धी में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। स्वामी द्ादूराम साहिब दरबार की ओर से तैयार झूलेलाल मूर्तियांें को स्मृति चिंह के रूप में दिया गया। सामूहिक छेज्, महाआरती के साथ भण्डारा प्रसाद वितरण किया गया।

        समारोह में गंगाराम लीलानी, किशोर बदलानी, विनोद आसनानी, सुनील नानकानी, दिनेश देवनानी, कुंती पमनानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आज चेटीचंड पखवाडे़ के पांचवें दिन 17 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम

सायं 4 बजे भारतीय सिंधु सभा, अजय नगर इकाई एवं अजय नगर सिंधी समाज द्वारा महारानी लाड़ीबाई मातृशक्ति जुलूस निकाला जाएगा। संयोजक सुनीता लखाणी, जया गुल छत्ताणी व षांता पुरसवाणी रहेंगे।

सायं 6 बजे जीवनदीप कॉलोनी विकास समिति, वैशाली नगर में कॉलोनी गार्डन में माता की चौकी एवं बहिराणा साहिब का आयोजन किया जाएगा। संयोजक हरीश होतचंदानी वं सचिव एम.टी. वाधवानी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ