Ticker

6/recent/ticker-posts

चेटीचंड झांकियों के आवेदन की तिथि समाप्त, आज अनुमति दी जाएगी

चेटीचंड झांकियों के आवेदन की तिथि समाप्त, आज अनुमति दी जाएगी

चेटीचंड झांकियों के आवेदन की तिथि समाप्त, आज अनुमति दी जाएगी                                                         

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंधी समाज के आराध्य देव श्री झूलेलाल साहब के अवतरण दिवस चेटीचंड के अवसर पर पूज्य लाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट देहली गेट अजमेर के तत्वावधान में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय चेटीचंड महोत्सव के अंतर्गत 20 मार्च को शहर के प्रमुख मार्गो से पूज्य लाल साहब की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण विशाल शोभायात्रा के साथ आयोजित किया जा रहा है। 
यह जानकारी देते हुए चेटीचंड मेला कमेटी के संयोजक जयकिशन पारवानी ने बताया कि आज 17 मार्च  को शाम 4 बजे शोभायात्रा में शामिल होने वाली झांकियों को सजा कर लाने वाले संस्थाओं के प्रमुखों से शपथ पत्र भरवा कर व आवश्यक दिशा निर्देश देकर झांकी को जुलूस में शामिल होने की सहमति प्रदान की जाएगी।                                 

झांकी कमेटी के कन्हैयालाल सोनी, राजकुमार हरिरमानी, मनोज खेमानी गोपाल बच्चानी, जयप्रकाश सोनी ने बताया कि शपथ पत्र में ट्रस्ट द्वारा बताए गए 12 प्रकार के बिंदुओं(नियम व शर्तों) जैसे हम किसी भी जाति विशेष रंग भेद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी किसी प्रकार की झांकी नहीं निकालेंगे नहीं उक्त बातों से संबंधित किसी प्रकार के नारों का प्रयोग करेंगे ट्रस्ट द्वारा सुझाए गए नारे पूज्य लाल साहब से संबंधित आयो लाल झूलेलाल, वाह झुलण वाह,झूलेलाल बेड़ा ही पार, जेके चवंदा झूलेलाल खुश रंदा पूरो साल, एक दो तीन चार झूलेलाल की जय जयकार, हाथी घोड़ा पालकी जय झूलेलाल की  आदि लगाएंगे, झांकी के ट्रक पर लगे हुए लाउडस्पीकर की आवाज धीमी रखेंगे तेज आवाज में नहीं बताएंगे, ट्रक के केबिन पर खड़े होकर या बैठकर किसी भी हालत में नाचेंगे नहीं, टीम का कोई भी सदस्य शराब आदि नशीले पदार्थ का सेवन कर शोभायात्रा में शामिल नहीं होगा, ट्रस्ट द्वारा मनोनीत निर्णायक मंडल के निर्णय को सादर स्वीकार करेंगे, शोभायात्रा में व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में ट्रस्ट के अधिकारी हमें जो भी दिशा निर्देश देंगे हम उनका पालन करेंगे, शोभायात्रा में अनुशासन का पालन करेंगे किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग अथवा दिशा निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो उसकी जिम्मेदारी हमारी होगी साथ ही पूज्य लाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट को पूर्ण अधिकार है वह किसी भी प्रकार की अग्रिम कार्रवाई कर सकते हैं, अपनी झांकी से सजे ट्रक  व डांडिया टीम को आगरा गेट पर हर हाल में दोपहर 1 से 2 बजे तक लेकर पहुंचेंगे। इससे ज्यादा समय होने पर मेला कमेटी को पूर्ण अधिकार रहेगा कि वह झांकी को  शोभायात्रा में शामिल होने से रोके आदि नियम व शर्तें पढ़वाकर समझाकर सहमति देने के उपरांत ही झांकी के आवेदन की स्वीकृति प्रदान की जाएगी प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी ने बताया कि जिन्होंने भी शोभायात्रा में शामिल करने के लिए झांकियां के आवेदन किया है उन सभी संस्थाओं को आवश्यक रूप से आज मंगलवार शाम 4 बजे झूलेलाल धाम पहुंचकर दिशा निर्देशों को समझना शपथ पत्र भरकर देने होंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ