Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय परामर्श एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय परामर्श एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय परामर्श एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । जिला स्तरीय बैंकिंग परामर्श एवं समीक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसके साथ-साथ आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक भी हुई।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि समस्त बैंकर्स विभिन्न योजनाओं पर संवेदनशीलता के साथ व्यक्तिगत ध्यान देकर पेन्डेंसी खत्म करेंगे। आवेदकों को दस्तावेज पूर्ण करने में सहयोग प्रदान करें। योजनाओं की बैंक स्तर पर शाखावार समीक्षा होनी चाहिए। योजनाओं के लिए प्राप्त आवेदनों को निस्तारित करते समय सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। 

उन्होंने कहा कि बैंकर्स साख जमा अनुपात की वृद्धि पर ध्यान दें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के बकाया आवेदनों का जल्द से जल्द निस्तारण करवाना सुनिश्चत करें। अधिक से अधिक संख्या में स्वयं सहायता समूहों के खाते खोल कर बैंक लिंकेज तथा क्रेडिट लिंकेज को बढ़ाएं। इससे वार्षिक साख योजना को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत प्रगति बढ़ाने के लिए प्रयास करें। प्राप्त आवेदनों को स्वीकृत अथवा निरस्त करने के लिए तेजी से कार्य किया जाए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण प्रदान करें। इससे कमजोर वर्ग को आर्थिक सम्बल मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में शाखाओं द्वारा ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करवाएं। पुराने प्रकरणों पर पुनः कार्यवाही की जाए। पहले के निरस्त किए गए आवेदनों का सत्यापन करें। उनमें से पात्र व्यक्तियों को ऋण जारी करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में साइबर क्राइम ब्रांच के प्रभारी ने साइबर फ्रॉड एव डिजिटल अरेस्ट की जानकारी दी। साथ ही बैंक अधिकारियों से साइबर क्राइम से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की बैठक भी आयोजित हुई। इसके वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन किया गया। साथ ही दिसम्बर 2025 तक किए गए कार्यों की समीक्षा हुई। 

इस अवसर पर साइबर क्राइम एसएचओ शमशेर, बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक सिंटू शाह, जिला अग्रणी प्रबंधक संजय कुमार सिंह, भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक मनीष मंडल, नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक रूबीना बानो, आरसेटी डायरेक्टर कालूराम एवं विभिन विभागों के अधिकारी एवं बैंकर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ