जतोई दरबार : भीषण गर्मी को देखते विधार्थियो के लिए पंखे किये भेंट
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दांँदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट की ओर से आशा गंज स्थित संत कँवरराम सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में विधार्थियो के लिए 10 पंखे भेंट किये गये।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सरस्वती मूरजानी ने दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास, राहुल थावरानी, नंदकिशोर सखरानी व कुमार सखरानी का आभार व्यक्त किया। प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया की स्वामी दांँदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट की ओर से समय समय पर सेवा कार्य किये जाते है।सर्दियों मे कमब्ल, गमियों मे जल सेवा विधार्थियो को स्कूल बैग, स्टेशनरी व बोर्ड परीक्षा के प्रतिभावन विधार्थियो को सम्मानित भी किया जाता है। विद्यालय की श्रीमती चंद्रा लालवानी व मोहनी कलवानी ने बताया की दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास ने आगामी शिक्षा सत्र मे विद्यालय के जरूरतमंद विधार्थियो को स्कूल बैग व स्टेशनरी देने का वादा किया।

0 टिप्पणियाँ