Ticker

6/recent/ticker-posts

घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी

घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी

घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी

उपभोक्ता भ्रामक सूचनाओं से नहीं घबराए : जिला कलक्टर

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है और सभी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 

जिला कलक्टर लोकबंधु ने बताया कि जिले में गैस एजेंसियों को पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है तथा उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं या अफवाहों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान में गैस एजेंसियों पर बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उपभोक्ता द्वारा सिलेंडर प्राप्त करने के पश्चात नियमानुसार 25 दिवस के बाद अगली बुकिंग करवाई जा सकती है।इससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सकेगी ।

जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, जमाखोरी तथा कालाबाजारी पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले में गैस वितरण व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए विजिलेंस कमेटी को सक्रिय रखा गया है, जो एजेंसियों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को गैस उपलब्धता की नियमित मॉनिटरिंग कर रही है। इसके साथ ही जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से भी गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहे तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। 

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत गैस एजेंसियों से ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत होने पर तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें। इससे आवश्यक कार्रवाई की जासकेगी । इसके लिए जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम पर 01452628932 शिकायत दर्ज कराई जा सकती है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ