Ticker

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब अजमेर : आओ खुशियां बांटे के तहत सेवा कार्य

लायंस क्लब अजमेर  : आओ खुशियां बांटे के तहत सेवा कार्य

लायंस क्लब अजमेर  : आओ खुशियां बांटे के तहत सेवा कार्य
अपना घर आश्रम में दी सेवा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।  लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम द्वारा आज लोहागल रोड स्थित अपना घर आश्रम में रह रहे सभी 117 प्रभु जनों को लायन मनु जोशी एवं लायन मोनिका जोशी की ओर से सुबह का भोजन कराया गया ।  डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय कार्यक्रम आओ खुशियां बांटे के तहत आश्रम के प्रभु जनों एवं बुजुर्गों से उनकी कुशल क्षेम पूछी । लायन सदस्यों ने उनके साथ समय व्यतीत कर उनका हालचाल एवं आवश्यकताएं जानी । 

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन अशोक शर्मा, लायन अनिल उपाध्याय, लायन अभिलाषा शर्मा, लायन कमल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ