वैशाली नगर में धार्मिक आयोजनों से होगा चेटीचण्ड महोत्सव के आयोजन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। चेटीचण्ड के पावन पर्व पर पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के संयोजक बारहवें चेटीचण्ड पखवाडा महोत्सव में वैशाली नगर में अलग अलग धार्मिक आयोजन आयोजित किये जायेगें। ऐसे निर्णय वैशाली सिन्धी सेवा समिति की बैठक में अध्यक्ष जी.डी. वृंदाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिये गये।
महासचिव प्रकाश जेठरा ने बताया कि 19 मार्च को सांय 6:30 बजे से पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एक शाम झूलण के नाम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के लिये उपाध्यक्ष जयप्रकाश मंघाणी को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। संगीतकार होतचन्द मोरियाणी सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये बाल संस्कार शिविरों में तैयार हुये बच्चों की प्रस्तुति व कॉलोनी की प्रतिभाओं को तैयार कर प्रस्तुति देंगें। समारोह में संत महात्माओं के आर्शीवाद, सिन्धी में हनुमान चालीसा पाठ, पंझडा, पल्लव प्रार्थना व प्रसादी वितरण की जायेगी।
झूलेलाल मन्दिर के महासचिव ईश्वरदास जेसवाणी ने बताया कि चेटीचण्ड के दिन 20 मार्च को प्रातःकाल से ही बच्चों के मुण्डन, जनेउ, हवन यज्ञ, पंचाग का विमोचन सन्त महात्माओं व अतिथियों द्वारा किया जायेगा। आरती के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। 25 मार्च को सांय 6.30 बजे से आराध्यदेव झूलेलाल की छठी उत्सव पर चन्द्र भगत एण्ड पार्टी की ओर से भजन, पझडे व आरती महोत्सव के साथ प्रसादी वितरण किया जायेगा।
बैठक में पखवाडा महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, गोविन्दराम कोडवाणी, रमेश राायसिंघाणी, अनिल आडवाणी, भैरूमल शिवनाणी, ओमप्रकाश शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ