Ticker

6/recent/ticker-posts

नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने का काम चेटीचंड पखवाड़ा समिति कर रही है : किशनानी

नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने का काम चेटीचंड पखवाड़ा समिति कर रही है : किशनानी

नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने का काम चेटीचंड पखवाड़ा समिति कर रही है : किशनानी

पार लगाईदो देर न लाईदो झूलेलाल.. सहित विभिन्न सिंधी गीतों की प्रस्तुतियां

चेटीचंड पखवाड़े के तहत तीसरे दिन हुए कार्यक्रम

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। झूलेलाल जयंती समारोह समिति द्वारा आयोजन चेटीचंड पखवाड़े के तीसरे दिन सिन्धी सोशल वेलफेयर सोसाइटी, नाका मदार पारां द्वारा सामुदायिक भवन, नाका मदार में बहिराणा साहिब, छेज एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

संयोजक कमल शहानी व राजू दादलाणी ने बताया कि पूज्य बहिराणा साहिब की पंचमहाज्योत संरक्षक दादा एच.आर. आसवाणी, दयाल शेवाणी, पखवाड़ो समिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी  द्वारा प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

पंझड़ो व छेज कार्यक्रम पर किया सामुहिक नृत्य

अध्यक्ष गोविन्द छतवाणी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम में गायक कलाकार रवि भगत एण्ड विजय पार्टी ने अपने भजनों की प्रस्तुति पर सामुहिक छेज करवाकर सभी को आनन्दित करवाया। भजनों में मुहिजी बेड़ी अथई विच सीर ते..., जहिरवे झुलण मे विश्वास आ ऊहो हथ मथे करे..., पार लगाईदो देर न लाईदो झूलेलाल...,  बणीदस झूलण दर पाणी मुहिजा रावल रतनाणी..., सबनी जु झूलण सदाई आशु पुजाई..., पर मातृशक्ति व युवाओं ने सामुहिक छेज, डांडिया नृत्य किया।

अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने अपने उद्बोधन में कहां कि हम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर यह कार्यक्रम के माध्यम से सम्मान का आयोजन कर रहे है। विद्यार्थियों व युवा पीढ़ी को हमारे खान-पान, पहनावा, बोली, लिपी ज्ञान, रिति-रिवाज व समाज के गौरवगाथा के साथ हमारी संस्कृति को जोड़ने का काम कर रहे है।

अजमेर की पांच विभूतियों के नाम पर नाका मदार में हुआ सम्म्मान

राजेश गिदवाणी ने बताया कि कॉलोनी के पांच विभूतियों के नाम पर दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान गौरधन वरयाणी, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान गोपी आसनाणी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान- गोविन्द छतवानी, भाउ हरिसुन्दर सम्मान किशन गुरबानी, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान डिम्पल सुखीजा को स्मृति चिन्ह, जतोई दरबार द्वारा झूलेलाल की चित्र, माला भेट की गई।

कार्यक्रम में लक्ष्मण सबनाणी, अशोक खिलनाणी, राजकमल जैसवाणी, अशोक टेकवाणी, राजकुमार सावलाणी, जेठों बालाणी, राजकुमार साधवाणी सहित कार्यक्रर्ता व सेवादारी उपस्थित रहे।

आज चेटीचंड पखवाडे़ के चौथे दिन 16 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम

सायं 7 बजे झूलेलाल सेवा समिति, मदार द्वारा झूलेलाल मंदिर में झूलण जी मौज एवं बहिराणा साहिब कार्यक्रम आयोजित होगा। संयोजक सुश्री पुष्पा साधवाणी, गंगाराम लिलानी, किशोर बदलानी, विनोद बदलानी, विनोद आसनानी, सुनील नानकवानी रहेंगें।

सायं 7.30 बजे दुःख भंजन हालाणी दरबार एवं द स्मार्ट अजमेरियन द्वारा श्रीदरबार साहिब हालाणी, श्रीनगर रोड पर बहिराणा साहिब एवं छेज कार्यक्रम होगा। संयोजक सोना धनवाणी, मीना बच्चाणी एवं लाल बच्चाणी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ