राजस्थान दिवस पर बनायेंगे आकर्षक रंगोली
विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करेंगे
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि आमजन को राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, यहां की लोक कलाएं, समृद्ध संस्कृति से रु बरु कराने को लेकर 17 मार्च मंगलवार को वैशालीनगर स्थित अर्बन हाट बाजार में ड्रीम इंडिया स्कूल के बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी । यहां चल रहे मेले में आने वाले लोगों को राजस्थान के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया जाएगा । क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा ने बताया कि नया बाजार स्थित अजमेर के किले के बाहर पर्यटकों को गुलाब का फूल देकर स्वागत करते हुए उन्हें राजस्थान के लोगों की वीरता, दृढ़ इच्छा शक्ति , बलिदान को याद कराया जाएगा । कार्यक्रम संयोजक लायन आभा गांधी ने बताया कि 24 मार्च से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटडा में राजस्थान के इतिहास पर चित्रकला, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी । श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा ।

0 टिप्पणियाँ