पखवाड़ा समिति ने सिन्धु संस्कृति को पहुंचाकर इतिहास में नाम दर्ज किया - महंत स्वरूपदास
चन्द्र भगत द्वारा दी भजनों की प्रस्तुत
चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव-2026 बारहवें दिन हुए कार्यक्रम
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा चलाए जा रहे चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव के 12 दिवस पर सर्वेश्वर महाकाल मंदिर, आजाद नगर (रातीडांग) में सिंधी सांस्कृतिक, चन्द्र रूपानी द्वारा अजय नगर साईं बाबा मंदिर में छेज व नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम महंत स्वरूप दास, महंत ईसरदास, बालकधाम किशनगढ़ के महत स्वामी श्यामदास, पुष्कर स्थित शांतानन्द उदासीन आश्रम महंत हनुमान राम, निर्मल धाम के स्वामी आत्मदास, जतोई दरबार भाई फतनदास, सांई बाबा मंदिर महेश तेजवानी, अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, कोषाध्यक्ष लाल नाथाणी और संतों के द्वारा पंच महाजोत प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया।
महंत स्वरूपदास ने कहां चेटीचंड पखवाड़ा द्वारा शहर की विभिन्न कॉलोनियों में युवा, महिलाओं व समाज के बंधुओं को जोड़कर सिन्धी संस्कृति, सभ्यता व अपनी मातृ भाषा के साथ अपनी पहचान अन्य समाजों तक पहुंचाने का काम समारोह समिति ने किया गया। इनके किए गए प्रयाश इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए है।
समारोह में मशहूर कलाकार चन्द्र प्रकाश रूपानी, भगत धर्मदास, लवी कमल भगत ने आराध्य देव झूलेलाल के पंजड़े हर साल लगँदो रहँदो झूलेलाल जो मेलो..., - जेह जगाई जोत झूलण जी..., बेड़ो त मुहिंजे लाल जो पाणई तरंदो इन्दो..., झूले तेरा झंडा हिंगलाज रानी... आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई।
दीप दान व महाआरती का आयोजन किया गया। अलग-अलग टॉलियों द्वारा छेज, नृत्य व लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। प्रल्लव प्रार्थना के साथ भण्डारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सिन्धी सारस्वत ब्राह्मण पंडित राजू शर्मा, पंडित कन्हैयालाल शर्मा, पंडित किशोर शर्मा, पंडित योगेश शर्मा, पंडित विशाल भारद्वाज, पंडित ललित शर्मा किशनगढ़ ने पूजा अर्चना कर सभी को निरन्तर संस्कारों की जानकारी दी।
वहीं चंद्र प्रकाश रुपानी, राजेंद्र रुपानी, तनिस रुपानी रुपानी एण्ड पार्टी ने सभी का स्वागत सत्कार किया। समारोह में पखवाड़ा समिति के हरी चन्दनाणी, जगदीश अभिचन्दाणी, रामचन्द्र गुलाबाणी, हेमलता खत्री, रश्मि हिंगोराणी, मोहन लालवाणी, महेश हिंगोराणी, दिशा प्रकाश किशनाणी, शंकर सबनाणी, के टी वाधवाणी, कन्हैयालाल खानचन्दाणी, रमेश एच लालवाणी, चन्द्र नावाणी, डॉ. कमला गोख्लाणी, प्रकाश जेठरा सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सर्वेश्वर महाकाल मंदिर में पहली बार हुआ पखवाड़े के तहत धार्मिक कार्यक्रम
संयोजक राजेश गिदवानी ने बताया की सर्वेश्वर महाकाल मंदिर, आजाद नगर, रातीडांग, वैशाली नगर में बहिराणा साहिब, छेज व श्री झूलेलाल के पंजड़े गाए गए। उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
प्रारंभ में आराध्यदेव झूलेलाल प्रतिमा के समक्ष पखवाड़े के झूलेलाल मंदिर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, वैशाली सिन्धी सेवा के अध्यक्ष जी.डी. वरंदानी, सिन्धी बोली विकास समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश मंघानी व कार्यक्रर्ता उपस्थित रहे। इस वर्ष पखवाड़े में इस क्षेत्र का पहली बार बड़ा आयोजन कर पखवाड़े में जुड़ाव किया गया है, जो निरन्तर जारी रहेगा। अराध्या देव झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ हनुमान चालिसा का पाठ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में लाजवंती भगनानी, सुनील भगतानी, भविष्या, भव्य मंघनानी को जतोई दरबार द्वारा झूलेलाल की प्रतिमा व माला भेंट की गई।
पखवाड़े के 13 वें अंतिम दिन होने वाले होंगे विभिन्न कार्यक्रम
25 मार्च बुधवार सुबह 11 बजे संस्था आदर्श सिन्धी पंचायत द्वारा छठी उत्सव-मातृ शक्ति द्वारा सिन्धी नाश्ता व्यंजन प्रोग्राम, प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्श नगर, संयोजक सुमन भम्भानी, भावना आसनानी, अध्यक्ष गुरूबक्ष मीराणी, महासचिव लाल नाथानी, कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश अभिचंदानी, सचिव महेश ईसराणी रहेंगें।
छठी के अवसर पर सायं 6 बजे इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर, चांद बावड़ी द्वारा छठी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। संयोजक गोविन्द पारवाणी एवं अध्यक्ष राम बालवाणी, संस्था झूलेलाल सेवा मण्डली, वैशाली नगर पारां, छठी उत्सव-2026, झूलेलाल मंदिर, प्रेम प्रकाश मार्ग, संयोजक खुशीराम इसराणी, अध्यक्ष प्रकाश जेठरा व ऑल इण्डिया स्मॉल एण्ड मीडियम जर्नलस्टि वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 5 बी शिवशंकर कॉलोनी भगवान गंज पर माता व लाल सांई के भजन वाह रे झूलण वाह कार्यक्रम रहेगा। संयोजक दीपिका मनोहर सदारंगाणी रहेगीं।

0 टिप्पणियाँ