Ticker

6/recent/ticker-posts

वृहद कन्या पूजन अनुष्ठान कार्यक्रम संपन्न

वृहद कन्या पूजन अनुष्ठान कार्यक्रम संपन्न

वृहद कन्या पूजन अनुष्ठान कार्यक्रम संपन्न

 550 कन्याओं का पूजन कर दिए भोजन पैकेट 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायन्स क्लब अजमेर प्रीमियम अपने द्वारा वृहद कन्या पूजन का कार्यक्रम कुन्दननगर स्थित राजपूत छात्रावास में मातारानी के मंदिर में  आयोजित किया गया । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि क्लब के प्राइम प्रोजेक्ट कार्यक्रमों में से वर्ष में दो बार शारदीय एवं चैत्र नवरात्र मे कन्या पूजन शामिल है । उसी क्रम में आज अजमेर और उसके आस पास के बालिका विद्यालयों की कन्याओं एवं खुले आसमान के तले तारों की छांव में निवास कर रहे गरीब परिवारों की कन्याओं का क्लब परिवार की महिला सदस्यों द्वारा चंदन, पूजन, वंदन कर भोजन के पैकेट्स एवं दक्षिणा प्रांतीय कार्यक्रम आओ खुशियां बांटे के तहत प्रदान की गई । 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग ने कहा कि कन्याओं की इज्जत, पूजन, सम्मान करना भारतीय संस्कृति की प्रतीक है ।  बालिकाओं को शिक्षित करने का काम भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है । शिक्षित बालिका परिवार, समाज के लिए आदर्श है ।  सभी सदस्यों द्वारा माता रानी की आरती की गई । उसके पश्चात सभी सदस्यों की सहभागिता से तैयार करवाए गए 550 भोजन पैकेट्स,जिसमें पूरी,हलवा,चने की,आलू की सब्जी,दक्षिणा थी क्लब सदस्यों की टीम बना कर शहर की चारों दिशाओं में  वितरित करवाए गए।  

इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल लायन सुधीर सोगानी, संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग, लायन सतीश गुप्ता एवं प्रीमियम क्लब के समस्त लायन सदस्य उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ