Ticker

6/recent/ticker-posts

महासती कौशल्या की महाप्रयाण यात्रा गाजे बाजे के साथ पालकी में विराजित कर निकाली

महासती कौशल्या की महाप्रयाण यात्रा गाजे बाजे के साथ पालकी में विराजित कर निकाली

महासती कौशल्या की महाप्रयाण यात्रा गाजे बाजे के साथ पालकी में विराजित कर निकाली

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । श्री रत्न संघ के आचार्य हीरा चंद्र महाराज की आज्ञानुवर्तनी एवं महासती  मनोहर कंवर महाराज की सुशिष्या महासती कौशल्या की महाप्रयाण यात्रा मंगलवार को गाजे बाजे के साथ पालकी में विराजित कर निकाली गई। महासती ने 47 वर्ष के संयम जीवन के बाद  प्राण त्याग दिए थे।  महाप्रयाण यात्रा स्वाध्याय भवन पुष्कर रोड से निकलकर पुष्कर रोड स्थित श्मशान स्थल पहुँची। जहां महासती जी को पंचतत्व में विलीन किया गया। उन्हें कटारिया परिवार के नमीचंद कटारिया, सीपी कटारिया, अजीत कटारिया, सूर्यप्रकाश कटारिया, सुनील कटारिया, गौरव कटारिया, राजीव जैन व अन्य सदस्यों ने मुखाग्नि दी। महाप्रयाण यात्रा के दौरान ऊँट व घोड़ों पर बैठकर कोडियां और सिक्के उछालें गए जिन्हें रास्ते पर लोगों ने इकट्ठा किया।  इस दौरान न केवल श्रावकों बल्कि महिलाओं का भी हुजूम उमड़ पड़ा। रास्ते भर।

लोगों को केसर के छींटे दिए गए। महिलाओं ने नवकार मंत्र व जय जयकार के नारे लगाते हुए शमशान स्थल पर जाकर महासती जी को अंतिम विदाई दी।  रत्न हितैषी श्रावक संघ अजमेर के मंत्री हेमंत नाहर ने बताया कि महासती कौशल्या जी मूलतः अजमेर की रहने वाली थी। महावीर कॉलोनी में रहने वाले श्री अशोक कटारिया की बहन थी । महासती जी ने चौदह वर्ष की अल्पायु में संयम व्रत ग्रहण किया था। महासती जी की महाप्रयाण यात्रा में अखिल भारतीय रत्न हितैषी श्रावक संघ के अध्यक्ष आनंद चोपड़ा व महामंत्री  सुभाष गुंदेचा विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा जोधपुर जयपुर, मकराना, राबड़ियाद, करकेडी ब्यावर, किशनगढ़, जावला, भीलवाड़ा के अलावा

राज्य के विभिन्न स्थानों से भी श्रावक श्राविकाएँ उनके दर्शन के लिए अजमेर पहुंचे । महाप्रयाण यात्रा में सकल जैन समाज के अध्यक्ष विनोद ढाबरिया, सी .पी. कोठारी, रिखब मांडोत, पारसमल रांका, भागचंद मांडोत,  संदीप चपलोत, अशोक जैन, सूर्यप्रकाश गांधी, हंसराज नाबेडा , सुनील पोखरना, निर्मल कोठारी, इंदर पोखरणा, राजेन्द्र रांका, निहाल चौधरी  घेवरचंद नाहर, हर्ष मुणोत मनमोहन कर्णावट, प्रमोद मोदी के अलावा वैशाली नगर संघ, आदर्श नगर संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे।                    

श्री जैन रत्न स्थित श्रावक संघ अजमेर के अध्यक्ष सीपी कटारिया ने बताया कि बुधवार 25 मार्च को सुबह 9 बजे पुष्कर रोड स्थित स्वाध्याय भवन में महासती कौशल्या की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें जैन समाज के लोग महासती के जीवन का गुणगान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ