Ticker

6/recent/ticker-posts

कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रजत चौधरी की मित्तल हॉस्पिटल में नियमित सेवाएं प्रारंभ

कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रजत चौधरी की मित्तल हॉस्पिटल में नियमित सेवाएं प्रारंभ

कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रजत चौधरी की मित्तल हॉस्पिटल में नियमित सेवाएं प्रारंभ

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रजत चौधरी ने मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पुष्कर रोड अजमेर में अपनी नियमित सेवाएं शुरू कर दी हैं।

एक सादा समारोह में हॉस्पिटल के निदेशक सुनील मित्तल ने बुके भेंट कर कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रजत चौधरी  का स्वागत किया एवं हॉस्पिटल में उनके सुखद प्रवास की कामना की।

इस अवसर पर हॉस्पिटल की वाइस प्रेसीडेंट (ऑपरेशन) डॉ विद्या दायमा ने डॉ. रजत चौधरी का हॉस्पिटल के अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों से परिचय कराया। उन्होंने बताया कि  डॉ. रजत चौधरी  मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। डॉ रजत चौधरी ने एमबीबीएस की पढ़ाई क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर से की है। इसके बाद उन्होंने एमएस (जनरल सर्जरी) मणिपाल यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल के साथ पूर्ण की तथा एम.सी.एच. (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जयपुर से गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए पूरी की। डॉ. चौधरी कैंसर सर्जरी के क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं और सभी प्रकार के कैंसर की सर्जरी, आधुनिक तकनीकों के साथ लैप्रोस्कोपिक (की-होल) सर्जरी तथा समग्र कैंसर उपचार की सेवाएं प्रदान करने में दक्ष हैं।

हॉस्पिटल के निदेशक अनिल मित्तल, डॉ दिलीप मित्तल, मनोज मित्तल, डॉ चक्रपाणि मित्तल एवं सार्थक मित्तल ने डॉ रजत चौधरी को शुभकामनाएं दीं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर शीघ्र अजमेर में स्वयं का अलग से कैंसर हॉस्पिटल भी शुरू करने जा रहा है जहां कैंसर के रेडिएशन एवं पैट स्केन की सुविधाएं भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे अब अजमेर एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विभिन्न प्रकार के कैंसर के विशेषज्ञ सर्जिकल उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें यह सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

इस मौके पर हॉस्पिटल के सीईओ एस के जैन, वाइस प्रेसीडेंट श्याम सोमानी, डिप्टी जनरल मैनेजर विजय रांका सहित अन्य चिकित्सक व अधिकारीगण उपस्थित थे।

डॉ रजत चौधरी सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 5 से 7 बजे तक मित्तल हॉस्पिटल में बतौर कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ) के तौर पर उपलब्ध रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ