राष्ट्र को ऊंचाइयां प्रदान कराने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : मधु पाटनी
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर की सरावगी मोहल्ला इकाई के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में समिति की संरक्षक निर्मला पांड्या, कमला देवी सोनी सहित 75 वर्ष से अधिक उम्र की वरिष्ठ सदस्याओं का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर साड़ी ओढ़ाकर सम्मान करते हुए उनके द्वारा समिति के माध्यम से विशेष कार्यों के साथ समाज में किए गए उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में बताया गया।
समारोह में सरावगी मोहल्ला इकाई की सदस्याओं ने भारतवर्ष की विशेष महिलाओं जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना अभूतपूर्व सहयोग देने वाली झांसी की रानी का रूप हीरामणि,डॉक्टर का रूप हिना काला ने, अधिवक्ता का रूप प्रतिभा दोषी,शिक्षिका का रूप नविता बाकलीवाल, आयरन लेडी का रूप इंद्रा पाटनी, सुरक्षा कर्मी का रूप अर्पणा जैन, माडल के रूप को आकृति जैन ने,पार्श्व गायिका का रूप किरण गोधा,क्रिकेटर का रूप आयुषी जैन एवं माता का रूप अंकिता कासलीवाल ने धारण करके विशेष प्रतुति दी।
इस अवसर पर समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने कहा कि आज के युग में महिला गृहस्थी के साथ हर क्षेत्र में अपना सहयोग देते हुए पुरुषवर्ग को सहयोग दे रही है एवं राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाए हुए है।
युवा महिला संभाग अध्यक्ष सोनिका भैंसा एवं इकाई अध्यक्ष किरण गोधा ने समारोह की आयोजक इकाई सदस्याओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस अवसर पर मंत्री रिंकू कासलीवाल, सुषमा पाटनी, कोषाध्यक्ष रेनू पाटनी, मंजू गंगवाल सहित समिति की अनेक सदस्याएं मौजूद रही।

0 टिप्पणियाँ