Ticker

6/recent/ticker-posts

विजयवर्गीय महिला मंडल अजमेर के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फाग उत्सव का आयोजन

विजयवर्गीय महिला मंडल अजमेर के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फाग उत्सव का आयोजन

विजयवर्गीय महिला मंडल अजमेर के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फाग उत्सव का आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विजयवर्गीय महिला मंडल (अजमेर शहर) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में फाग उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। 

इस अवसर पर समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीतों एवं रंगों के साथ सभी ने उत्सव का आनंद लिया। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके साथ ही फूलों एवं इत्र से होली खेलकर सभी ने आनंदमय वातावरण का अनुभव किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। अर्चना विजय एवं आस्था विजय द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण का मनमोहक स्वरूप कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसने उपस्थित सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बेला दिनेश विजय ने की और आभार व्यक्त किया। 

यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं एवं महिला सशक्तिकरण का सुंदर उदाहरण रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ