Ticker

6/recent/ticker-posts

देश और प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से परिवर्तन का दौर आ रहा है - के के गुप्ता

देश और प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से परिवर्तन का दौर आ रहा है - के के गुप्ता

प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय का यह संकल्प है कि सुदूर अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक स्वच्छ भारत मिशन का लाभ पहुंचना चाहिए - के के गुप्ता

90 ए में भू उपयोग परिवर्तन के पश्चात कॉलोनाइजर की जिम्मेदारी है मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं - के के गुप्ता

देश और प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से परिवर्तन का दौर आ रहा है - के के गुप्ता

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। स्वच्छ भारत मिशन शहर राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता द्वारा सोमवार प्रातः नगर निगम अजमेर के नवनिर्मित भवन के सभागार में नगर निगम सहित जिले की सभी नगर निकायों के आयुक्त, अधिशासी अधिकारी और स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कार्यशाला को संबोधित किया गया। प्रारंभ में नगर निगम अधिकारियों द्वारा ब्रांड एंबेसडर गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय की यह मंशा है कि राज्य के किसी भी जिला गांव ढाणी में बैठा व्यक्ति स्वच्छता से वंचित नहीं रहे क्योंकि जहां स्वच्छता और साफ सफाई होगी तो वातावरण में शुद्धता रहेगी। वही, जहां शुद्धता का वास होता है वहां के लोगों का स्वास्थ्य भी हमेशा अच्छा रहता है तथा एक स्वस्थ बौद्धिक मानव संसाधन देश और प्रदेश को प्रगति के राह पर ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रदेश और केंद्र की सरकार द्वारा लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं चलाई जाती हैं जिसमें करोड़ों रुपए व्यय होता है वहीं यदि लोगों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तो इन योजनाओं पर होने वाला खर्च बचेगा और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में यह धनराशि उपयोग में आएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ