Ticker

6/recent/ticker-posts

विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

निस्तारण एवं फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एडीएम ने जनसमस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। आगामी गर्मी के दौरान पेयजल व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश ने योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी ने आगामी गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरस्त करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके लिए अभी से ही कार्य योजना बनाकर काम आरम्भ करें। पेयजल संबंधी शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्तिम सिरे के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने संपर्क पोर्टल की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों के उत्तर एवं निस्तारण की स्वयं निगरानी करें। समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दें तथा 15 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से शीघ्र निस्तारण किया जाए। फ्लैगशिप योजनाओं में लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। राज उन्नति के प्रमुख बिन्दुओं पर भी बैठक के दौरान चर्चा की गई।

उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह कम से कम 10 परिवादियों के प्रकरणों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। इसमें निस्तारण के पश्चात असंतुष्ट रहे परिवादी एवं अस्वीकृत प्रकरण भी सम्मिलित करने को कहा। इससे परिवादियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए संतुष्टि स्तर में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, स्वायत शासन एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त पेंशन प्रकरणों का सत्यापन पूर्ण किया जाए। पालनहार योजना के अंतर्गत अध्ययनरत बच्चों के प्रमाण पत्रों का समय पर निर्गमन एवं सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। इससे पात्र लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर वन्दना खोरवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ