Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला कर्मचारिओं हेतु सेमिनार, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

महिला कर्मचारिओं हेतु सेमिनार, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

महिला कर्मचारिओं हेतु सेमिनार, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

महिला कर्मचारिओं हेतु सेमिनार, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
स्थानीय कर्मचारी हित निधि समिति अजमेर मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती रिकल भूतड़ा अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल तथा विशिष्ट अतिथि राजू भूतड़ा मंडल रेल प्रबंधक, अजमेर की गरिमामयी  उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल की महिला कर्मचारिओं हेतु सेमिनार, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम रेलवे बिसिट इन्स्टीट्यूट, कचहरी रोड अजमेर में आयोजित किये गए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण सहित अन्य रेल अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना तथा  दीपप्रज्वलन कर किया गया।

रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत नेहा, पूर्णिमा शर्मा व कुमुद माहेश्वरी द्वारा एकल नृत्य, निधि व ग्रुप द्वारा समूह नृत्य के रूप में शानदार प्रस्तुति दी गई।  वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी श्रीमती अनीता बघेल, सहायक कार्मिक अधिकारी वंदना चौबे व कांस्टेबल सावित्री फगरिया ने महिला सशक्तिकरण व  महिला उत्थान पर अपने विचार व्यक्त किये। पुरस्कार देकर महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक कार्मिक अधिकारी श्रीमंती वंदना चौबे ने कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।

महिला रेल कर्मियों की सुविधा हेतु नवनिर्मित महिला कक्ष का शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभावसर पर महिला रेलकर्मियों की सुविधा हेतु दिनांक 9 मार्च 2026 को नवनिर्मित महिला कक्ष  का शुभारंभ मण्डल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा  की गरिमामायी उपस्थिति में रिंकल भूतड़ा, अध्यक्षा उत्तर पश्चिम रेल्वे महिला कल्याण संगठन अजमेर मण्डल द्वारा किया गया।

यह महिला कक्ष (लेडीज रूम) महिला कर्मचारियों की सुविधा और कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा के लिए बनाया गया विशेष कक्ष होता हैं जिसे महिलाएं रेल कर्मचारी ड्यूटी के दौरान हल्का आराम करने या कपड़े बदलने के लिए सुरक्षित और निजी स्थान के रूप में उपयोग कर सकती है। साथ ही भोजन करने के लिए यह स्थान होता है जहाँ महिला कर्मचारी एक साथ बैठकर भोजन कर सकती है। अलग से स्वच्छ शौचालय, पानी की सुविधा आदि भी उपलब्ध होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ