Ticker

6/recent/ticker-posts

38वीं अंतर महाविद्यालयी महिला खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

38वीं अंतर महाविद्यालयी महिला खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

38वीं अंतर महाविद्यालयी महिला खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। 38वीं अंतर महाविद्यालयी महिला खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें टीम भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित किया ।

पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एसएमएम कॉलेज, भीलवाड़ा ने सोफिया कॉलेज, अजमेर को 14 अंकों के अंतर से पराजित किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा ने राजकीय महाविद्यालय, जायल को एक पारी व 4 अंक से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फिजिकल कॉलेज, भीलवाड़ा ने एसपीसी जीसी, अजमेर को एक पारी और 13 अंकों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुभाष चंद्र ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबलों में दयानंद कॉलेज, अजमेर ने फिजिकल कॉलेज, भीलवाड़ा को एक पारी और 4 अंकों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा ने एसएमएम कॉलेज, भीलवाड़ा को एक पारी और 13 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

खेल सचिव डॉ तपेश्वर कुमार के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार सुबह 9 बजे राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा और दयानंद कॉलेज, अजमेर के बीच खेला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ