Ticker

6/recent/ticker-posts

राजकीय विद्यालय में दी गई सेवा से सात सौ विद्यार्थी लाभांवित

राजकीय विद्यालय में दी गई सेवा से सात सौ विद्यार्थी लाभांवित

राजकीय विद्यालय में दी गई सेवा से सात सौ विद्यार्थी लाभांवित

नए वस्त्र के साथ मिष्ठान का किया गया वितरण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की अजमेर शाखा लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा प्रांतीय प्रमुख कार्यक्रम आओ खुशियां बाटे को साकार करते हुए अजमेर शहर से सटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले 712 विद्यार्थियों के लिए समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी एवं अन्य भामाशाहों के सहयोग से नए वस्त्र की सेवा प्रदान की गई साथ ही छात्र छात्राओं के मध्य मिष्ठान का वितरण किया गया।

क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में एवं समाजसेवी राकेश पालीवाल के आथित्य में क्रमबद्ध तरीके से नए वस्त्र के साथ मिष्ठान की सेवा देते हुए पालीवाल ने सभी बच्चो को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने की बात कही ।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी ने विद्यार्थियों से विद्यालय गणवेश को विद्यालय में पहन कर आने की बात कही एवं घर पर क्लब द्वारा दी गई सेवा को धारण करने की सलाह दी

इससे पूर्व विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य रेखा चौहान, अमिता अग्रवाल, मिनी उबाना, जयवन्ती तोलानी, प्रेमा बनिया,संजू जेदिया, हेमलता, मीना शर्मा,गीता देवी,मंजू वर्मा, गोपाल चंद टेलर करिश्मा एवं प्रिया सुराना आदि ने स्वागत किया।

अंत में विद्यालय प्रशासन ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि निश्चित ही क्लब द्वारा दी गई सेवा विद्यार्थियों के लिए उपयोगी रहेगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश सोनी भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ