Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री झूलेलाल की छठी धार्मिक आयोजनो के साथ मनाई

श्री झूलेलाल की छठी धार्मिक आयोजनो के साथ मनाई

श्री झूलेलाल की छठी धार्मिक आयोजनो के साथ मनाई

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचण्ड पखवाड़े के 13वें  दिन श्री झूलेलाल सेवा मंडली झूलेलाल मंदिर वैशाली नगर की ओर से आज झूलेलाल जी के छठी उत्सव पर बहिराणा साहिब व महाआरती, आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम संयोजक खुशीराम ईसरानी ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के साथ बहिराणा साहिब की पंच महाजोत झूलेलाल मंदिर अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, पखवाड़ा महासचिव महेंद्र कुमार तीर्थानी, वैशाली सिंधी सेवा समिति के अध्यक्ष जी डी वरिंदानी,अजमेर सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष नरेन् शाहनी भगत महासचिव ईश्वरदास जेसवानी  ने प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर  मशहूर भगत चंद्र रुपाणी एंड पार्टी  ने  ‘‘ही मेलो श्री झूलेलाल जो ही मेलो’’,, ‘‘अज त मुहिंजों लाल आहियो’’ आदि भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को खूब झूमाया। उसके बाद झूलेलाल जी का नामकरण संस्कार हुआ।

उसके बाद महाआरती ईश्वरदास जेसवानी, जयप्रकाश मंघाणी, रमेश रायसिंघानी, गोविंदराम कोडवानी, शंकर टिलवानी, रमेश देवानी, रमेश कृपलानी, ओम प्रकाश शर्मा, भेरूमल शिवनानी द्वारा की गई ।

समारोह मे हरि चंदनानी, रमेश टिलवानी, आसनदास पारवानी, मुकेश आहूजा, पुरुषोत्तम तेजवानी, दिलिप भूरानी, भगवान साधवानी, मोहन चेलानी, दयाल प्रियानी, मुरली गुरनानी सहित सेवादार उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात आम भंडारे का आयोजन किया जिसमे सैकड़ो लोगो ने प्रसादी ग्रहण की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ