अराध्या देव झूलेलाल की छठीं उत्सव गीत, पंजड़े गाकर मनाया
13 दिवसीय चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव सम्पन्न
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा चलाए जा रहे चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव के 13 अंतिम दिन आदर्श सिन्धी पंचायत द्वारा छठी उत्सव-मातृ शक्ति, इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर चांद बावड़ी, झूलेलाल सेवा मण्डली, वैशाली नगर, ऑल इंडिया एस.एस.एम.जे. वेलफेयर एसोसिएशन की ओर राधास्वामी सत्संग चौराहा पर छठी उत्सव पर दीप दान, गीत संगीत, ताम व छेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दीपावली ने बताया कि शिव शंकर कॉलोनी, राधा स्वामी के पास, रामबाग चौराहा पर झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, लाल नाथाणी, दिशा प्रकाश किशनानी सहित समारोह समिति से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। होतचंद मोरियानी द्वारा गीतों, पंजड़ों की प्रस्तुतिया दी जिसमें झुले झूले लाल उदरों...,ज्योतियुन वारा मुहिंजा लाल... उहो हथ मथे करे..., पार पूजैंडो झूलेलाल..., सिंधी सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया।
मनोहर एवं भविष्या ने बताया कि कार्यक्रम में लाजवंती भगनानी, सुनील भगतानी, भविष्या, भव्य मंघनानी को स्मृति चिन्ह और जतोई दरबार द्वारा झूलेलाल की प्रतिमा व माला भेंट की गई।
इस वर्ष पखवाड़े में इस क्षेत्र का बड़ा आयोजन कर पखवाड़े में जुड़ाव किया गया है, जो निरन्तर जारी रहेगा। अराध्या देव झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ हनुमान चालिसा का पाठ प्रस्तुत किया गया।
इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर में मनाया छठीं उत्सव
संयोजक गोविन्द परवानी ने बताया कि छठी के अवसर पर इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर, चांद बावड़ी द्वारा छठी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पंजड़े, गीत, आरती व प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर राम बलवानी व क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर में मनाया छठी महोत्सव व ताम प्रतियोगिता
पूज्य झूलेलाल महोत्सव पखवाड़ा समिति 2026 के अंतर्गत आदर्श सिंधी पंचायत द्वारा पूज्य झूलेलाल साहब की छठी महोत्सव प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर में मनाया गया। संरक्षक दादा नारायण दास की अध्यक्षता में पूज्य झूलेलाल साहब की नामकरण किया गया। पूज्य पखवाड़ा महोत्सव समिति 2026 की तरफ से अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महामंत्री महेंद्र तीर्थानी, झूलेलाल मंदिर वैशाली नगर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश से आए हुए पुनीत गुरुनानी ने छठी महोत्सव में भाग लेते हुए मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।
आदर्श सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष गुरबक्ष् मीरानी, कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश अबीचंदानी, महासचिव लाल नाथानी ने बताया की आदर्श सिंधी पंचायत की तरफ से पूज्य झूलेलाल छठी महोत्सव पहली बार पंचायत द्वारा मातृशक्ति के सहयोग से आदर्श नगर प्रेम प्रकाश आश्रम में मनाया गया।
सचिव महेश ईसरानी ने बताया कि प्रोग्राम छठी महोत्सव के बाद मातृ शक्ति द्वारा प्रत्येक के घर से बनाए गए सिंधी व्यंजन और ताम नेरण (नाश्ता) के स्टाल लगाए गई और आने वाली नई पीढ़ी को उससे अवगत कराया गया। प्रोग्राम में दीपक गागनानी, घनश्याम टहलानी ने सहयोग किया। कार्यक्रम संयोजक सुमन भम्भानी और भावना आसनानी में आए हुए सभी मेहमानों को आभार प्रकट किया।


0 टिप्पणियाँ