Ticker

6/recent/ticker-posts

उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति हो, अवैध भंडारण पर करें कार्यवाही

उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति हो, अवैध भंडारण पर करें कार्यवाही

उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति हो, अवैध भंडारण पर करें कार्यवाही

व्यावसायिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं से अपील- सभी पीएनजी के लिए करें आवेदन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिले में उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला कलक्टर  लोक बन्धु ने कहा कि जिले में सभी उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू एलपीजी गैस उपलब्ध हो, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाएं, ताकि आमजन में विश्वास कायम रहे और किसी प्रकार की भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न हो। इससे संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी वर्तमान व्यावसायिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे सभी पीएनजी (पाईप्ड नेचुरल गैस) के लिए अविलम्ब आवेदन करें। रसद विभाग द्वारा इन उपभोक्ताओं को चिह्नित कर व्यक्तिगत सम्पर्क किया जाए। आवेदन के बाद ऎसे उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की आपूर्ति में प्राथमिकता दी जाएगी। इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के द्वारा वर्तमान में अजमेर जिले में अजमेर शहर, किशनगढ़ शहर, केकड़ी में 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त पाईप लाईन कर विस्तार किया जा रहा है।

जिला कलक्टर ने प्रवर्तन शाखा एवं पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। अवैध रिफिलिंग रोकने के लिए लगातार कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसके साथ ही, उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि उनके फोन नंबर हमेशा सुचारू स्थिति में रहें तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया जाए। आमजन को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ