रसद विभाग द्वारा 3 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला रसद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी मोनिका जाखड़ ने बताया कि जिला कलक्टर लोक बन्धु के निर्देशानुसार रसद विभाग द्वारा शुक्रवार को रामगंज क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेण्डर के अनाधिकृत व्यवसायिक उपयोग के तहत कार्यावाही की गई। प्रवर्तन निरीक्षक राहुल कुमार वेदवाल ने व्यवसायिक दुकानों पर दुरुपयोग के तहत 3 घरेलू गैस सलैण्डर जब्त किए गए। यह कार्यवाही रामगंज में बूथ संख्या 16 अजमेर डेयरी, मामा भांजा टी स्टॉल एवं बालाजी चाट भण्डार पर हुई। उक्त फर्मों का कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है।

0 टिप्पणियाँ