Ticker

6/recent/ticker-posts

अष्टम पोषण पखवाड़ा 2026 : स्वस्थ बचपन, सशक्त भविष्य की दिशा में पहल

अष्टम पोषण पखवाड़ा 2026 : स्वस्थ बचपन, सशक्त भविष्य की दिशा में पहल

अष्टम पोषण पखवाड़ा 2026 : स्वस्थ बचपन, सशक्त भविष्य की दिशा में पहल

मातृ-शिशु पोषण एवं प्रारंभिक मस्तिष्क विकास पर रहेगा विशेष फोकस

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अष्टम पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक जिले भर में व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न जन-जागरूकता एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन कर कुपोषण के विरुद्ध जन आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़ा की मुख्य थीम जीवन के प्रथम छः वर्षों में बच्चों के अधिकतम मस्तिष्क विकास पर केंद्रित है। इसके अंतर्गत मातृ एवं शिशु पोषण, 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा, बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने में अभिभावकों एवं समुदाय की भूमिका तथा सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सामुदायिक सहयोग जैसी गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जिला कलक्टर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं बाल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाकर स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ