नागरिक सुरक्षा के लिए चीफ वार्डन मनोनित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा नागरिक सुरक्षा की वार्डन सेवा के चीफ वार्डन पद पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक वर्मा एवं अतिरिक्त चीफ वार्डन पद पर श्री उत्तम गुरबक्शानी का मनोनयन किया गया है। दोनों पदाधिकारी कार्यालय से समन्वय स्थापित कर स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण, ड्यूटियों, तैनाती सहित नागरिक सुरक्षा गतिविधियों में कार्यालय के सहयोग एवं अन्य सभी अधीनस्थ वार्डन पदों पर योग्य स्वयं सेवकों का मनोनयन का कार्य संभालेंगे।

0 टिप्पणियाँ