परिंडा वितरण सेवा कार्य का हुआ आयोजन, परिंडों में नियमित पानी डालने का दिलाया संकल्प
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिन्धी युवा संगठन द्वारा परिंडा वितरण सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
महासचिव राजा सोनी ने बताया भीषण गर्मी को देखते हुए सिन्धी युवा संगठन ने निशुल्क मिट्टी के 1200 परिंडे वितरित किये है।
इन्हे झूलेलाल धाम दिल्ली गेट, प्रेम प्रकाश आश्रम वेशाली नगर, भोलेश्वर मन्दिर वैशाली नगर, राधाकृष्ण मन्दिर श्री राम कबूतर शाला वैशाली नगर, रामेश्वर मंदिर चौधरी कॉलोनी, जतोई दरबार नगीना बाग, ईसरदास दरबार संत कंवराराम कॉलोनी, ज्ञान विहार कॉलोनी हरीश टिलवानी से प्राप्त कर सकते है।
साथ ही अध्यक्ष गौरव मीरवानी द्वार सभी से आह्वान किया कि इस बार प्रचंड गर्मी से कोई पशु पक्षी असमय काल का ग्रास ना बने। इसके लिए जहां भी पानी और खाने की समस्या हो वहां पर स्वंय और अन्य तरीके से बेजुबान पशुओं की सेवा करें और हमें भी सूचित करें। जिससे हम और सुलभ सामग्री उपलब्ध करा सकें। संस्थापक कुमार लालवानी ने बताया कि हमारे इष्ट भी वरुण देव भगवान झूलेलाल है जो की जल के देवता है इस लिए हमारा दायित्व और अधिक बनता है और भी जीव बिना जल के ना रहे,परिंडे वितरण के सेवा कार्य में मोटू मल प्रेमचंदानी, मुकेश आहूजा और हरीश टिलवानी का सहयोग प्राप्त हुआ
इस अवसर पर संरक्षक रमेश मोटवानी,विशाल शर्मा,सूरज सत्यानी,राजेश मंघनानी,ललित वरलानी,राजेंद्र लालवानी,चंदर केसवानी,राहुल लालवानी आदि सदस्य उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ