लायंस क्लब प्रीमियम का फेलोशिप ट्यूर संपन्न
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम द्वारा आयोजित दो दिवसीय फेलोशिप ट्यूर भ्रातत्व भावना एवं सुखद यात्रा के साथ संपन्न हुआ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग के प्रांतीय नारा आओ खुशियां बांटे को साकार करते हुए माउंट आबू में फेलोशिप मीटिंग का आयोजन कर दूसरे क्लब्स के बारे में जानने का अवसर मिला । यात्रा के दौरान सदस्यों ने माउंट आबू में विभिन्न दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया और प्रकृति की सुंदरता का आनंद लिया। इस दौरानआबू रोड स्थित लायंस क्लब अरावली के साथ एक संयुक्त फेलोशिप मीट का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आपसी सौहार्द एवं संबंधों को सुदृढ़ करना रहा।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने गुजरात स्थित अंबे माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर समस्त प्रांत के लायन साथियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।
टूर के समापन अवसर पर आबू रोड स्थित होटल रामदेव में लायंस क्लब अरावली द्वारा लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम के सदस्यों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी सदस्यों ने सहभोज का आनंद लिया और आपसी भाईचारे को और मजबूत करते हुए एक दूसरे का परिचय लिया ।
लायंस क्लब अरावली के अध्यक्ष लायन आशीष गर्ग, सचिव दिनेश गोयल एवं कोषाध्यक्ष आरुष गर्ग ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रांतपाल लायन अविनाश शर्मा ने लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम के सदस्यों का सम्मान करते हुए उन्हें लायन सम्मान का प्रतीक पिन भेंट किए।
लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम की ओर से विनोद गुप्ता, अजय गोयल, सचिव सूरज गुप्ता एवं आगामी अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने लायंस क्लब अरावली का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। ट्यूर में क्लब के कुल 31 सदस्यों ने भाग लिया।
यह आयोजन सेवा, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने वाला एक सफल एवं प्रेरणादायक प्रयास रहा।

0 टिप्पणियाँ