Ticker

6/recent/ticker-posts

जनगणना कार्य में करें सहयोग - जिला कलक्टर

जनगणना कार्य में करें सहयोग - जिला कलक्टर

जनगणना कार्य में करें सहयोग - जिला कलक्टर

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर लोक बन्धु ने जिले के नागरिकों से आगामी जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि राजस्थान में जनगणना कार्य एक मई से प्रारंभ होगा। एक मई से 15 मई तक नागरिक स्वयं जनगणना आयुक्तालय की वेबसाइट se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना कर सकते हैं। इसके पश्चात 16 मई से 14 जून तक जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे।

उन्होंने कहा कि स्व-गणना करने पर एक विशेष एसई आईडी जनरेट होगी। इसे प्रगणक को देना आवश्यक होगा। प्रगणक द्वारा इस जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। स्व-गणना नहीं करने की स्थिति में प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों की गणना करेंगे। जनगणना कार्य के लिए सही एवं पूर्ण जानकारी देना कानूनी रूप से अनिवार्य है तथा नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश एवं राज्य की विकास योजनाओं, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा भविष्य की नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से स्व-गणना को प्राथमिकता देने तथा जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ