![]() |
| झूलेलाल धाम अजमेर |
चेटीचंड झांकीयों का पुरस्कार वितरण समारोह कल, झूलेलाल धाम में अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पूज्य लाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट दिल्ली गेट अजमेर के तत्वाधान में शुक्रवार 20 मार्च को मनाए गए झूलेलाल जन्मोत्सव (चेटीचण्ड) के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा(जलूस) में शामिल झांकीयों का पुरस्कार वितरण समारोह कल रविवार को शाम 7:30 बजे दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम में रखा गया है।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में व प्रेम प्रकाश आश्रम अजमेर के संंत रामप्रकाश के सानिध्य में व अन्य संत महात्मा व समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शोभायात्रा में शामिल झांकियों का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।
झांकी कमेटी के प्रभारी कन्हैयालाल सोनी, गोपाल बच्चानी, मनोज खेमानी, जयप्रकाश सोनी के अनुसार सर्वश्रेष्ठ झांकियों के 6 पुरुस्कार व सर्वश्रेष्ठ डांडिया टीमों केे 3 पुरस्कार व उत्कृष्ट झूलेलाल की 3 झांकीयों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सिंधी सहसंयोजक प्रकाश टहिल्यानी के अनुसार शेष बची झांकियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी व अध्यक्ष हेमनदास छबलानी के अनुसार समाज के जाने-माने उच्च अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, प्रोफेसर, वकील, डॉक्टर, व्यवसाई आदि को झांकियां व डांडिया टीमों के निर्णायक मनोनीत किया गया था। उन्हीं के द्वारा देख परख कर झांकी व डांडिया टीमों को अंक प्रदान किए गए। जिसके आधार पर पुरुस्कार योग्य सर्वश्रेष्ठ झांकीयों का चयन किया गया है।
पुरस्कार वितरण समिति के संयोजक ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी, अशोक तीर्थांनी, जय नीतेश आसुदानी, दीपक निहलानी, नीतेश भाटिया के अनुसार समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, व्यवसायिक संस्थाओं के साथ ही व्यक्तिगत तौर पर भी पुरस्कार की घोषणा की गई है।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हीरानंद कलवानी, राजकुमार हरिरमानी ने बताया के इस अवसर पर झांकी सजाकर लाने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को ट्रस्ट की ओर से दिए जाने वाली अनुदान राशि दी जाएगी।
भंडारा कमेटी के कन्हैयालाल कान्हा, दयाल साजवानी, पदम भगतानी ने बताया कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात आम भण्डारे की प्रसादी की व्यवस्था की गई है।

0 टिप्पणियाँ