Ticker

6/recent/ticker-posts

पुष्कर बस हादसा : विधानसभा अध्यक्ष ने ली जानकारी, राहत एवं उपचार के दिए निर्देश

पुष्कर बस हादसा : विधानसभा अध्यक्ष ने ली जानकारी, राहत एवं उपचार के दिए निर्देश

पुष्कर बस हादसा : विधानसभा अध्यक्ष ने ली जानकारी, राहत एवं उपचार के दिए निर्देश

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्कर घाटी में रविवार को हुए बस हादसे को लेकर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल से दूरभाष पर चर्चा कर हादसे की स्थिति, घायलों की संख्या, उपचार व्यवस्थाओं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा चिकित्सा सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहें। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दवाइयों, चिकित्सकीय उपकरणों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक घायल को बेहतर उपचार मिल सके।

विधानसभा अध्यक्ष ने पीड़ितों एवं उनके परिजनों को हर संभव राहत प्रदान करने के निर्देश देते हुए संवेदनशीलता के साथ सहायता कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु पुष्कर घाटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, ट्रैफिक नियंत्रण के प्रभावी उपाय लागू करने एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ