Ticker

6/recent/ticker-posts

एच.के.एच विद्यालय के सदनों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

एच.के.एच विद्यालय के सदनों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

एच.के.एच विद्यालय के सदनों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उनमें निहित प्रतिभा को निखारने हेतु विद्यालय के विद्यार्थियों को पाँच सदनों नेहरु, सुभाष ,तिलक, टैगोर, विवेकानंद में विभाजित किया जाता है। इन सदनों का शपथ ग्रहण समारोह  17 अप्रैल को विद्यालय चेयरमैन मोतीलाल ठाकुर, अध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर, निर्देशिका किरण ठाकुर, प्राचार्या मधु गोयल एंव प्रधानाध्यापिका रीना करना के द्वारा माँ सरस्वती के चरणो में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर शाला परिवार के समस्त सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 प्रवृत्ति प्रभारी ज्योति गोयल ने बताया कि नेहरु सदन से अंजली हरवानी हाऊस मास्टर एवं डिंपल देवनानी कक्षा-12 कला वर्ग को कप्तान, सुभाष सदन से राकेश सोनी हाऊस मास्टर  एंव चित्राक्षी राठौड़ कक्षा-12 विज्ञान वर्ग को कप्तान, टैगोर सदन से श्रीमती रितु कपूर हाऊस मास्टर तथा मुस्कान राठौर कक्षा-12 विज्ञान वर्ग को कप्तान, तिलक सदन से श्रीमान मधुसूदन शर्मा हाऊस मास्टर तथा मनस्वी राठौर कक्षा-12 कला वर्ग को कप्तान तथा विवेकानंद सदन से श्रीमान् संजीव प्रधान हाऊस मास्टर तथा यषस्वी बाकलीवाल कक्षा-12 कला वर्ग को कप्तान घोषित किया गया।

विद्यालय अध्यक्ष अजय ठाकुर ने प्रत्येक सदन के हाऊस मास्टर को बैच लगाकर तथा कप्तान को ध्वज प्रदान कर आगामी सत्र की गतिविधियों को संचालित करने की जिम्मेदारी हस्तगत की । 

विद्यालय निर्देशिका किरण ठाकुर ने समस्त सदनों के कप्तान को बैज लगाकर सम्मानित किया साथ ही उन्हें पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई तथा विद्यार्थियों को कहा कि आप यदि किसी काम को कर सकने की इच्छा रखते हो तो उसे अवष्य पूरा कर सकते हो अतः समस्त गतिविधियों मे उत्साह पूर्वक भाग लें । प्रधानाध्यापिका रीना करना ने उप-कप्तान तथा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को बैज लगाकर सम्मानित किया।

प्राचार्या मधु गाोयल ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए पढाई के साथ-साथ सांस्कृतिक -साहित्यिक और खेलकूद गतिविधियों में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इन्हीं के द्वारा विद्यार्थियों की नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और वह जीवन की समस्याओं से लडने के लिए तैयार होते हैं।

प्रवृति प्रभारी ज्योति गोयल ने वर्ष भर संपन्न होने वाली सांस्कृतिक -साहित्यिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए सभी आगन्तुकों को धन्यवाद् प्रेषित किया।

मंच का संचालन शुभी पाटनी कक्षा-12 कला वर्ग तथा कक्षा-11 कला वर्ग की साक्षी राजपुरोहित और सुहाना चावला ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ