गिलहरी द्वारा रामसेतु निर्माण में सहयोग झांकी को प्रथम पुरस्कार

लामायरा ग्रुप बी के कौल नगर की झांकी सेठों का सेठ सांवरिया सेठ को प्रथम बी
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंधी समाज के इष्ट देव श्री झूलेलाल साहब के जन्मोत्सव चेटीचण्ड के अवसर पर पूज्यलाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट दिल्ली गेट अजमेर द्वारा शुक्रवार 20 मार्च को निकली गई भव्य शोभा यात्रा में शामिल झांकियों को रविवार को दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम में पुरस्कृत किया गया।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के मुख्य अतिथ्य में व संत रामप्रकाश के सानिध्य में समाज के गणमान्य व्यक्तियों के उपस्थिति में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मेला कमेटी द्वारा मनोनीत निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए अंकों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ झांकियों का चयन कर पुरस्कृत किया गया।
ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी के अनुसार सतगुरु ग्रुप पंचशील नगर की झांकी गिलहरी द्वारा रामसेतु निर्माण में सहयोग को प्रथम ए पुरस्कार, लामायरा ग्रुप बी के कौल नगर की झांकी सेठों का सेठ सांवरिया सेठ को प्रथम बी, वाहेगुरु गुरु ग्रुप बीके कॉल नगर की झांकी विष्णु कश्यप अवतार को द्वितीय ए, घूमते मोड़ पर विराजमान भगवान कार्तिकेय की झांकी को द्वितीय बी, एसकेआर ग्रुप अजय नगर की झांकी शेषनाग पर विष्णु भगवान को तृतीय ए, श्री राम विहार नवयुवक मंडल वैशाली नगर अजमेर की झांकी बाण शैय्या पर भीष्म पितामह अर्जुन को तृतीय बी पुरस्कार दिया गया।
झांकी कमेटी के कन्हैया लाल सोनी, राजकुमार हरिरामानी, मनोज खेमानी, गोपाल बच्चानी, जयप्रकाश सोनी ने बताया कि उत्कृष्ट झूलेलाल की झांकी का प्रथम पुरस्कार सिंध क्लब ग्रुप स्वास्तिक नगर वरुण सागर रोड की झांकी पल्ले एं गुल ते झूलेलाल को, द्वितीय पुरस्कार सिद्धिविनायक ग्रुप नानक का बेड़ा की झांकी भगवान झूलेलाल पंजन पल्लन ते सवार, तृतीय पुरस्कार सिंधी युवा समिति दिल्ली गेट अजमेर की झांकी पल्ले ते झूलेलाल को दिया गया सर्वश्रेष्ठ डांडिया के तीन पुरस्कार में से प्रथम पुरस्कार सिंधी युवा समिति झूलेलाल मोहल्ला दिल्ली गेट को, द्वितीय पुरस्कार श्री योग वेदांत समिति को तथा तृतीय पुरस्कार सिंधी टोली नानक का बेड़ा को दिया गया।
पुरस्कार वितरण कमेटी के ताराचंद लालवानी हीरानंद कलवानी, जय नीतेश आसूदानी, दीपक निहलानी, नीतेश भाटिया के अनुसार शेष बची झांकियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मेला कमेटी के मुख्य संरक्षक व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने झांकी सजाकर लाने वाली संस्थाओं के युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए वहां उपस्थित समाज बंधुओ से समाज उत्थान के कार्यों में सदैव तत्पर रहने का आव्हान किया।
इस अवसर पर मेला कमेटी के संयोजक जयकिशन पारवानी, सहसंयोजक प्रकाश टहिल्यानी, अध्यक्ष सुरेश सिंधी ने तीन दिवसीय उत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी समाजजन, व्यापारिक, धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया के भरपूर सहयोग की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भरत गोकलानी ने किया कार्यक्रम का समापन आम भंडारे की प्रसादी के साथ हुआ।
इस अवसर पर गिरीश बच्चानी, मनोज पमनानी, अशोक तीर्थानी, हरीश हिंगोरानी, दयाल प्रियाणी, कन्हैयालाल बैरवा, दयाल साजवानी, पारस लौंगानी, कन्हैयालाल दतवानी, रमेश चेलानी, विजय कुमार हंसराजानी, मनु वासवानी, ओम तुल्सयानी, सोनू लालवानी, पदम भक्तानी, नरेंद्र टेकचंदानी, तुलसी सोनी, जयकिशन लख्यानी, मोहन तुल्सयानी उत्तम गुरबख्शानी, आदि उपस्थित थे

0 टिप्पणियाँ