Ticker

6/recent/ticker-posts

पशु चिकित्सक का कार्य केवल उपचार तक सीमित नहीं, यह मानवीय स्वास्थ्य और पर्यावरण के रक्षक : डॉ. नवीन परिहार

पशु चिकित्सक का कार्य केवल उपचार तक सीमित नहीं, यह मानवीय स्वास्थ्य और पर्यावरण के रक्षक : डॉ. नवीन परिहार

पशु चिकित्सक का कार्य केवल उपचार तक सीमित नहीं, यह मानवीय स्वास्थ्य और पर्यावरण के रक्षक : डॉ. नवीन परिहार

पशुपालन विभाग ने मनाया विश्व पशु चिकित्सा दिवस वन हेल्थ थीम पर पशुपालकों को किया जागरूक

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। प्रतिवर्ष अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को मनाये जाने वाले विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर शनिवार को पशुपालन विभाग, शास्त्री नगर स्थित परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रगतिशील पशुपालकों, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सकों की समाज, पर्यावरण और मानवीय स्वास्थ्य के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।

संयुक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एक पशु चिकित्सक का कार्य केवल पशु-पक्षियों के इलाज तक ही सीमित नहीं होता है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक वन हेल्थ की वैश्विक अवधारणा पर कार्य करते हुए पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली अनेक जुनोटिक बीमारियों की रोकथाम में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। पशु चिकित्सक पशुधन की रक्षा के साथ-साथ मानवीय स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

डॉ. परिहार ने पशु चिकित्सकों के धैर्य और कौशल की सराहना करते हुए कहा कि एक सच्चा पशु चिकित्सक किसी संत से कम नहीं होता। वर्तमान युग में जहाँ अन्य पेशेवर मरीज के बताए लक्षणों पर काम करते हैं, वहीं एक पशु चिकित्सक पशु की बिना बोले उसकी बीमारी का सटीक पता लगाकर उपचार करता है, जो किसी भी अन्य पेशे के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने प्रगतिशील पशुपालकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अपने पशुओं को रोगों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण करवाने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान उपस्थित पशुपालकों और विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पशु चिकित्सकों की सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया। इस अवसर पर विभागीय स्टाफ ने भविष्य में भी पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ बेजुबान पशुओं की सेवा करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ