Ticker

6/recent/ticker-posts

गर्मी के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन

गर्मी के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन

गर्मी के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन

कक्षा प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अब दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे स्कूल

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लगातार बढ़ रहे तापमान और मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान वृद्धि से गर्मी व लू (हीट वेव) को देखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय (निजी) विद्यालयों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। 

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द नारायण शर्मा ने बताया कि कक्षा प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय का समय अब प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। समय में यह परिवर्तन आगामी 27 अप्रैल से प्रभावी होगा और वर्तमान शिक्षण सत्र के अंत तक लागू रहेगा। कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों, समस्त विद्यालय स्टाफ तथा वर्तमान में संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। उक्त आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ