Ticker

6/recent/ticker-posts

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए संवेदनशील पहल: पर्यावरण विज्ञान विभाग ने लगाए परिंडे, दिया संरक्षण का संदेश

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए संवेदनशील पहल: पर्यावरण विज्ञान विभाग ने लगाए परिंडे, दिया संरक्षण का संदेश

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए संवेदनशील पहल: पर्यावरण विज्ञान विभाग ने लगाए परिंडे, दिया संरक्षण का संदेश

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा आज पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरक संदेश देते हुए विभाग परिसर एवं आसपास के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए।

गर्मी के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए विभाग के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से इस अभियान को सफल बनाया। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों को सहज रूप से पानी उपलब्ध कराना और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने न केवल परिंडे स्थापित किए, बल्कि नियमित रूप से उनमें स्वच्छ पानी भरने तथा उनकी साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प भी लिया। यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

विभागाध्यक्ष प्रो. सुब्रतो दत्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे भी अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें, जिससे इस भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके।

यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम होगा, बल्कि समाज को जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और सह-अस्तित्व का संदेश भी देगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ