आशा भोसले को सुर-श्रद्धांजलि अर्पित
अजयमेरू प्रेस क्लब में स्वरांजलि कार्यक्रम सम्पन्न
महान गायिका की मृत्यु को अपूर्णीय क्षति बताया
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। गुजरे दिनों इस फानी दुनिया से रुख्सत हुईं बॉलीवुड की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए अजयमेरु प्रेस क्लब में "स्वरांजलि" का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में सदस्यों ने आशा जी के गीतों को गाकर उन्हें याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रताप सिंह सनकत, हेमन्त शर्मा, अमित टण्डन, महादेव कर्मवानी, सुरेश श्रीचंदानी, जीएस विर्दी, शरद शर्मा, विजय कुमार हंसराजानी, सचिव अब्दुल सलाम कुरेशी, गणेश चौधरी व रानी चौधरी, प्रदीप गुप्ता, डॉ विकास सक्सेना व उनकी पत्नी, कृष्णगोपाल पाराशर, आभा शुक्ला, राकेश परिहार और प्रीति शर्मा ने आशा जी के विभिन्न मूड्स और अलग अलग कालखंड के गीतों की प्रस्तुति से अपनी श्रद्धा प्रकट की।
शुरुआत में अध्यक्ष डॉ रमेश अग्रवाल सहित महासचिव सीपी कटारिया, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण जाला सहित अनेक वरिष्ठ सदस्यों ने आशा भोसले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। डॉ अग्रवाल ने आशा जी के व्यक्तित्व, उनके गीतों और गायन में उनके अनेक आयामों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आशा जी जैसी महान कलाकार का जाना संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है। अपनी बहन लता मंगेशकर की गायन शैली से अलग आशा जी ने विभिन्न शैलियों के गीतों को अपनी आवाज़ देकर अमर कर दिया। संगीत जगत उनके योगदान को सदियों तक याद रखेगा। इस दौरान आशा जी के कुछ गीतों के मूल वर्जन के ऑडियो को साउंड सिस्टम पर बजा कर उपस्थित श्रोताओं को सुनाया और एक बार फिर जैसे रेडियो वाला ज़माना साकार होता प्रतीत हुआ। कार्यक्रम का संचालन अमित टंडन व प्रताप सनकत ने किया। आभार सूर्यप्रकाश गाँधी ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में महेश शर्मा, बालमुकुंद चौरसिया, रामगोपाल सोनी, अनिता सोनी, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुंजल, डॉ अशोक मित्तल व डॉ शशि मित्तल, अमर सिंह राठौड़, रेखा कर्मवानी, पिंकी हंसराजानी, जसवीर कौर विर्दी, निर्मला सनकत, सुदेश शर्मा, डीके शर्मा, भूपेंद्र जेलिया, राजेश सक्सेना आदि बड़ी संख्या में शहरवासी और क्लब सदस्य व उनके परिजन उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ