कजारिया के चेयरमैन से शिष्टाचार भेंट
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । कजारिया सिरामिक्स लिमिटेड के चेयरमैन अशोक कजारिया के साथ समाजसेवी एवं उधोगपति श्याम सुन्दर मंत्री ने शिष्टाचार मुलाक़ात कर कुचामन में विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया । गर्भस्थ शिशु सरंक्षण समिति की अजमेर इकाई अध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि इस अवसर पर उनका माला एवं दुप्पटा आहना कर अभिनंदन किया तथा संस्कार सौरभ पुस्तक भेंट की । चेयरमैन के साथ कजारिया के सेल्स हेड पंकज सेठी भी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर श्याम सुन्दर मंत्री ने ब्रह्मलीन संत स्वामी रामसुखदास महाराज की प्रेरणा से स्थापित संस्था गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि यह संस्था भ्रूणहत्या रोकथाम एवं भारतीय संस्कृति के उन्नयन के लिए जनजागरण के कार्य पिछले 29 वर्षों से कर रही है और स्वामीजी के निर्देशानुसार इस संस्था में किसी प्रकार का चन्दा संग्रह भी नहीं किया जाता है ।

0 टिप्पणियाँ