कन्या के विवाह में किया सहयोग
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंधी युवा संगठन ने सोमवार 18 मई को कन्या के विवाह के लिए सहयोग किया।
संस्थापक कुमार लालवानी ने बताया सिन्धी समाज की आर्थिक रूप से कमजोर और विधवा महिला की पुत्री की शादी 28 जून को है। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने संगठन को पत्र भेजकर विवाह में आर्थिक और विवाह में काम आने वाली वस्तुओं के लिये सहयोग करने को कहा संगठन के महासचिव नारायण सोनी(राजा) ने व्यवस्था प्रमुख हीरालाल सतवानी से जाँच करवा कर संगठन द्वारा तत्कालिक कन्या को सहयोग करने का निर्णय लिया।
अध्यक्ष गौरव मिरवानी ने बताया कन्या को विवाह में काम आने वाली वस्तुएं में एक डबल बेड का ब्लैंकेट (कंबल),एक जोड़ी ड्रेस,एक डिनर सेट,एक प्रेशर कुकर और 11 हजार रूपये की नगद राशि भेंट की गई।
महिला भेंट पाकर अत्याधिक हर्षित हुईं और सकारात्मक भाव प्रकट किए संगठन के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रगट कर धन्यवाद दिया।
व्यवस्था प्रमुख हीरालाल के अनुसार इस सेवा कार्य में राजेंद्र लालवानी, दिव्या सोनी, भगवंती लालवानी का विवाह में काम आने वाली वस्तुओं का सहयोग प्राप्त हुवा, सेवा कार्य में भगवान सबलानी, राजा सोनी, कुमार लालवानी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ