श्रीमद भागवत कथा 23 से
कृष्ण भगवान के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 23 मई से श्रीनगर रोड स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में किया जाएगा । प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रतिदिन मध्यान्ह 3 बजे से 6 बजे तक होगी । वृंदावन की कथावाचक आराध्या ज्योति शिखा अपनी मधुर वाणी से सुनाएगी । यजमान सूरजप्रकाश विमला गुप्ता ने बताया कि 23 मई को प्रातः 7.30 बजे मंगल कलश यात्रा राजा साइकिल स्थित पुलिस चौकी शिव मंदिर से निकलेगी । जिसमें महिलाएं चुनरी की साड़ी एवं पुरुष धोती कुर्ता पहन कर शामिल होंगे । बद्रीप्रसाद पुष्पा गुप्ता ने बताया कि 23 को श्रीमद् भागवत कथा का महात्म्य, 24 को परीक्षित संवाद, शुक्रदेव आगमन, 25 को शुक्रदेव परीक्षित संवाद, कपिल गीता , सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़भरत प्रसंग, 26 को प्रहलाद चरित्र, भगवान वाम चरित्र के साथ हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा । लक्ष्मण रेनू खंडेलवाल ने बताया कि 27 को कृष्ण बाल लीला, श्री गोवर्धन पूजा, 28 को रासलीला, कंसवध, गोपी उद्धव, कृष्ण रुक्मिणी विवाह, 29 को द्वारका लीला, सुदामा चरित्र का वर्णन होगा । 30 मई को प्रातः 9 बजे हवन, पूर्णाहुति होगी ।

0 टिप्पणियाँ