लायंस क्लब इंटरनेशनल : 2026 का बहुप्रांतीय अधिवेशन इंदौर में

लायंस क्लब इंटरनेशनल : 2026 का बहुप्रांतीय अधिवेशन इंदौर में

प्रांतपाल उपप्रांतपाल का प्रशिक्षण भी होगा

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब इंटरनेशनल के बहुप्रांत 3233 का दो दिवसीय 9 वें बहुप्रांतीय अधिवेशन उर्विश 2026 का आयोजन 23 मई को  इंदौर में विजयनगर स्थित संगीत कला अकादमी के सभागार में मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन मनीष शाह की अध्यक्षता मे किया जाएगा । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायंस क्लब इंदौर के तत्वावधान में होने वाले इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल के वाइस चेयरमैन लायन मनोज शाह होंगे ।  23 मई को मध्यान्ह 3.15 बजे से फेलोशिप एवं रजिस्ट्रेशन, उद्घाटन सत्र एवं प्रथम सत्र 4.30 बजे से होगा । जिसमें निवर्तमान मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन डॉ संजीव जैन, पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन कमलेश जैन, लायन वी के लाडिया , लायन रमेश प्रजापति अपने उद्बोधन से सदन को लाभान्वित करेंगे । सायंकाल 5.30 बजे बेनर प्रस्तुतीकरण होगा, जिसमें सभी डिस्ट्रिक के सदस्य भाग लेंगे । श्रेष्ठ बेनर प्रस्तुति को पुरस्कृत किया जाएगा । मल्टीपल काउंसिल ट्रेजरार लायन सुधीर जैन ने बताया कि द्वितीय सत्र 24 मई को प्रातः 9.30 बजे से प्रारंभ होगा । जिसमें स्वामी ज्ञान वात्सल्य महाराज का आशीर्वचन भी होगा । 23 को सायंकाल इंटरनेशनल डायरेक्टर के लिए मतदान होगा, जिसमें लायन कुलभूषण मित्तल उम्मीदवार की रूप में प्रस्तुत होंगे । इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन लायन नितिन मांगलिक एवं परमानंद राजानी नियुक्त किए गए है । इस अवसर पर व्यक्तिगत, क्लब्स एवं डिस्ट्रिक को उनके द्वारा किए गए कार्यों के अनुसार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे । मल्टीपल काउंसिल सेक्रेटरी लायन सुनील अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम मिशन 1.5 के तहत सदस्यता वृद्धि में शामिल सभी क्लब्स के अध्यक्ष को सम्मानित किया जाएगा । अधिवेशन में मल्टीपल के अधीन सभी डिस्ट्रिक के प्रांतपाल, उपप्रांतपाल, लियो एडवाइजर को लायन रमेश प्रजापति, लायन एन एस शंकर, लायन राजू वी मनवानी प्रशिक्षण देंगे साथ ही अपने अनुभव शेयर कर श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे । जीएलटी, जीएमटी, जीएसटी, जीईटी के पदाधिकारियों को लायन द्वारका जालान, लायन भावना शाह, लायन गीता सावला द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा ।