Ticker

6/recent/ticker-posts

पेट्रोल-डीजल संकट को देखते हुए एमडीएसयू का बड़ा फैसला

पेट्रोल-डीजल संकट को देखते हुए एमडीएसयू का बड़ा फैसला

पेट्रोल-डीजल संकट को देखते हुए एमडीएसयू का बड़ा फैसला

विश्वविद्यालय परिसर में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर रोक, ई-ऑटो और पैदल चलने को बढ़ावा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।  महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर ने राष्ट्र हित एवं पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पेट्रोल एवं डीजल चालित वाहनों के उपयोग को सीमित करने का निर्णय लिया है। कुलगुरु प्रो सुरेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार अब परिसर के भीतर अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आगंतुकों से ई-ऑटो रिक्शा, बैटरी चालित वाहनों अथवा पैदल आवागमन करने का आग्रह किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदय एवं केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा ईंधन खपत कम करने संबंधी लिए गए निर्णयों के अनुपालन में लिया है। आदेश में कहा गया है कि देश में उत्पन्न संभावित ईंधन संकट को देखते हुए सभी संबंधित व्यक्तियों को सहयोगात्मक भूमिका निभानी होगी। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ई-ऑटो रिक्शा संचालकों को निर्धारित स्थानों पर वाहन खड़े रखने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं सुरक्षा कर्मियों एवं गार्ड्स को आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कुलसचिव द्वारा इस आशय की सूचना राज्यपाल एवं कुलाधिपति एवं  उपमुख्य मंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा - उच्च शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार को भी प्रेषित की गई है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ