भंडारी बने एरिया प्रांतीय सचिव
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के लायनेस्टिक ईयर 2026-27 के लिए लायन नरपत भंडारी को नवनिर्वाचित प्रांतपाल लायन निशांत जैन ने एरिया प्रांतीय सचिव नियुक्त किया है ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय नारा सपनों की उड़ान के साथ श्री भंडारी को प्रांत के संभाग 9,10,11 के अंतर्गत आने वाले क्लब्स के लिए एरिया केनिनेट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है । आपका कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून, 2027 तक रहेगा । इस नियुक्ति पर प्रांतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए शानदार कार्यकाल की कामना की । आपके कार्यक्षेत्र में राजस्थान के अजमेर, नागौर, विजयनगर, किशनगढ़, ब्यावर के क्लब्स रहेंगे ।

0 टिप्पणियाँ