Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के कार्यों की जांच प्रारम्भ

राष्ट्रीय जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के कार्यों की जांच प्रारम्भ

राष्ट्रीय जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के कार्यों की जांच प्रारम्भ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राष्ट्रीय महत्व के जनगणना कार्य के अंतर्गत नियुक्त समस्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सतत निगरानी पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इसके अतिरिक्त संबंधित चार्ज अधिकारियों, जिला कलेक्टर तथा निदेशालय स्तर से जिले के जनगणना कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारियों द्वारा भी कार्यों का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में वाई पी वर्मा, सहायक निदेशक द्वारा रामगंज सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता, डेटा की शुद्धता एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए हैं।इस दौरान नंदकिशोर प्रजापति( सुपरवाइजर) अंकुर प्रजापति (प्रगणक) वि अन्य प्रगणक उपस्थित रहे ।

विभिन्न क्षेत्रों के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समयावधि में फील्ड कार्य पूर्ण करते हुए पोर्टल पर सही एवं गुणवत्तापूर्ण डेटा अपलोड करना सुनिश्चित करें। जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।

यह भी अवगत कराया जाता है कि जो प्रगणक अथवा सुपरवाइजर अब तक फील्ड में कार्य हेतु उपस्थित नहीं हुए हैं अथवा कार्य में अनावश्यक विलंब कर रहे हैं, उनके विरुद्ध जनगणना अधिनियम, 1948 एवं अन्य प्रासंगिक नियमों के अंतर्गत कठोर कार्यवाही प्रस्तावित है। आवश्यक होने पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवाने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ की जाएगी।

समस्त संबंधित कार्मिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे राष्ट्रीय दायित्व की गंभीरता को समझते हुए पूर्ण निष्ठा, उत्तरदायित्व एवं अनुशासन के साथ जनगणना कार्य संपादित करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ