Ticker

6/recent/ticker-posts

वैशालीनगर में सिंधी बाल संस्कार शिविर प्रारंभ

वैशालीनगर में सिंधी बाल संस्कार शिविर  प्रारंभ

वैशालीनगर में सिंधी बाल संस्कार शिविर प्रारंभ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों को सिंधी भाषा गीत संगीत व संस्कारों का ज्ञान कराने के लिए 8 दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर का आयोजन 17 मई से 24 मई 2026 तक श्री झूलेलाल मंदिर, वैशाली नगर में श्री झूलेलाल सेवा मंडली वैशाली नगर एवं भारतीय सिंधु सभा वैशाली नगर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में प्रारंभ हो गया ।

मंदिर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा ने बताया कि इस शिविर का शुभारंभ वैशाली सिंधी सेवा समिति के सिंधी बोली विकास समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश मंघाणी महासचिव ईश्वरदास जेसवानी, संगठन मंत्री मोहन कोटवानी, द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पहार पहनाकर किया गया ।  इस शिविर में आज 60 बच्चों द्वारा भाग लिया गया ।

इस शिविर में विद्वान एवं प्रशिक्षित सिंधी शिक्षकों होतचंद मोरयानी, पुष्पा शिवनानी, नानकी केसवानी, भावना सबनानी, लक्षिका तारानी, हेमा केवलरामानी मीरा टिक्यानी, दौलतराम थदानी योगाचार्य, द्वारा विद्यार्थियों को सिंधी, गीत संगीत, नृत्य, भगत, योगा एवं सिंधी ज्ञानवर्धक बातों का प्रशिक्षण दिया गया । 

इस बाल संस्कार शिविर का उद्देश्य युवाओं को सिंधी संस्कृति से जोड़ना है । इस अवसर पर रमेश रायसिंघानी, शंकर टिलवानी, रमेश देवानी, दिलीप भूरानी, पुरुषोत्तम जगवानी, रमेश कृपलानी ओमप्रकाश शर्मा, गोविंद राम कोडवानी, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन होतचंद मोरयानी द्वारा किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ